फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Mega Auction 2022: सभी फ्रेंचाइजियों की तरफ से इन दिग्गजों ने लगाई बोली, देखें प्रत्येक टेबल पर बैठे लोगों की सूची

Sun, 13 Feb 2022 06:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग में चार साल बाद मेगा ऑक्शन हुआ। बेंगलूरू में जारी  नीलामी में देश-विदेश के 600 खिलाड़ हिस्सा ले रहे हैं। कुल 10 फ्रेंचाइजियों ने पहले दिन 97 खिलाड़ियों पर बोली लगाई।
विज्ञापन
आईपीएल मेगा ऑक्शन - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग में चार साल बाद बड़े स्तर पर मेगा ऑक्शन की शुरूआत हो चुकी है। दो दिनों तक चलने वाले ऑक्शन में पहला दिन खत्म हो चुका है। बेंगलूरू में हो रही नीलामी में देश-विदेश के 600 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनके ऊपर पहले दिन कुल 97 खिलाड़ियों पर 10 फ्रेंचाइजियों की तरफ से बोली लगाई गई। ऐसे में आइए जानते हैं कि नीलामी में प्रत्येक टेबल पर विभिन्न फ्रेंचाइजियों की तरफ से कौन-कौन से व्यक्ति बैठे हैं और खरीदारी में निर्णय ले रहे हैं...

विज्ञापन

लखनऊ सुपरजायंट्स:

संजीव गोयनका (मालिक), शाश्वत गोयनका, एंडी फ्लावर (प्रमुख कोच), गौतम गंभीर (मेंटर), रघुराम अय्यर (सीईओ), विश्लेषक

राजस्थान रॉयल्स:

पनीश शेट्टी (विश्लेषक), जुबिन भरूचा (रणनीति और प्रदर्शन निदेशक), जेक लश मैकक्रम (सीईओ), कुमार संगकारा (क्रिकेट निदेशक), जाइल्स लिंडसे (विश्लेषिकी और प्रौद्योगिकी प्रमुख), रंजीत बारठाकुर (अध्यक्ष), रोमी भिंडर (टीम मैनेजर)

गुजरात टाइटन्स:

विक्रम सोलंकी (टीम निदेशक), आशीष नेहरा (मुख्य कोच), गैरी कर्स्टन (सहायक कोच), आशीष कपूर (सहायक कोच), संदीप राजू (विश्लेषक), अमित सोनी (सीवीसी), मोहित गोयल (मुख्य वित्तीय अधिकारी) अरविंदर सिंह (मुख्य परिचालन अधिकारी)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

प्रथमेश मिश्रा (अध्यक्ष), राजेश मेनन (प्रमुख और वीपी), माइक हेसन (क्रिकेट संचालन निदेशक), संजय बांगर (मुख्य कोच), मालोलन रंगराजन (हेड स्काउट), फ्रेडी वाइल्ड (विश्लेषक)

कोलकाता नाइट राइडर्स:

वेंकी मैसूर (सीईओ), भरत अरुण (सहायक कोच), एआर श्रीकांत (प्रतिभा स्काउटिंग और खिलाड़ी अधिग्रहण के प्रमुख), अभिषेक नायर (सहायक कोच), 

चेन्नई सुपर किंग्स:

कासी विश्वनाथन (सीईओ), एल बालाजी (गेंदबाजी कोच), सुंदर रमन (मुख्य परिचालन अधिकारी), लक्ष्मी नारायण (विश्लेषक), अरविंद शिवदास (विश्लेषक)

दिल्ली कैपिटल्स:

किरण कुमार ग्रांधी (अध्यक्ष और सह-मालिक), पार्थ जिंदल (सह-मालिक), विनोद बिष्ट (अंतरिम सीईओ), मुस्तफा घोष (निदेशक), प्रवीण आमरे (सहायक कोच), सबा करीम (प्रतिभा खोज के प्रमुख) 

मुंबई इंडियंस:

नीता अंबानी (मालिक), आकाश अंबानी (मालिक), जहीर खान (क्रिकेट संचालन निदेशक), महेला जयवर्धने (मुख्य कोच), राहुल सांघवी (टीम मैनेजर), देवांग भीमज्यानी (एमआई प्रबंधन), सीकेएम धनंजई (टीम विश्लेषक)

पंजाब किंग्स:

नेस वाडिया (मालिक), मोहित बर्मन (मालिक), अनिल कुंबले (क्रिकेट संचालन निदेशक), सतीश मेनन (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), शंकर राजगोपाल (विश्लेषक), आशीष तुली (विश्लेषक), डैन वेस्टन (विश्लेषक), एलसी गुप्ता (सीएफओ)
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद:

के शनमुगम (सीईओ), टॉम मूडी (मुख्य कोच), श्रीनाथ बश्याम (जीएम), ब्रायन लारा, मुथैया मुरलीधरन, काव्या मारन (मालकिन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें