सनराइजर्स हैदराबाद की टेबल पर बैठी लड़की आईपीएल ऑक्शन के दौरान सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ऑक्शन में हैदराबाद के लिए बोली लगाने वाली खूबसूरत लड़की का नाम काव्या मारन है। काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आती रहती हैं।
आर्यन खान और सुहाना खान
- फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता और कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने भाई आर्यन खान के साथ खिलाड़ियों की बोली लगा रहीं। 21 वर्षीय सुहाना पहली बार नीलामी में पहुंची हैं जबकि उनके भाई आर्यन इससे पहले भी नीलामी में जाते रहे हैं। सुहाना प्री-ऑक्शन में भी दिखी थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री और कोलकाता नाइट राइडर्स की सह मालकिन जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता चार साल बाद एक बार फिर से नीलामी में पहुंची हैं। इससे पहले वह जब यहां पहुंची थीं तब उनकी उम्र 18 साल थी। जाह्नवी केकेआर की तरफ से सुहाना के साथ मिलकर खिलाड़ियों का चुनाव कर रही हैं।