फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिली के आगे गेल हुए फेल, पंजाब की जीत

Tue, 14 May 2013 07:41 PM IST
बंगलूरू/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान एडम गिलक्रिस्ट (नाबाद 85) की धुआंधार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स इलेवन ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


आईपीएल के 63वें मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने अपना पहला विकेट शॉन मार्श (8) का विकेट 24 रनों के स्कोर पर गंवा दिया। लेकिन इसके बाद कप्तान गिलक्रिस्ट और अजहर महमूद ने 118 रनों की साझेदारी कर पंजाब को जीत की राह पर पहुंचा दिया। महमूद ने 61 रनों की शानदार पारी खेली।

पंजाब ने 18.1 ओवर 3 विकेट पर 176 रन बनाए।

मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

इस जीत से पंजाब के 12 अंक हो गए हैं। लेकिन बंगलोर के 16 अंक हैं और उसके पास महज 1 मैच शेष हैं। ऐसे में उसके प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद दूसरी टीमों पर निर्भर हो गई है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में अब तक फ्लाप रहे गिलक्रिस्ट ने आज अपना पहला पचासा पूरा किया। इसके बाद महमूद ने भी अर्धशतक जमाए। महमूद 61 रन बनाकर जयदेव की गेंद कैच आउट हो गए।

नए बल्लेबाज डेविड मिलर भी 2 रन बनाकर चलते बने।

लेकिन गिलक्रिस्ट ने अपना छोर संभाले रखा और अंत तक क्रीज पर जमे रहे। गिलक्रिस्ट 54 गेंदों में 85 रन (10 चौका व 3 छक्का) बनाकर नाबाद रहे।

मार्श को जहीर खान ने बोल्ड किया। इसके बाद मुरलीधरन और जयदेव को भी एक-एक सफलता मिली।

आरसीबी ने बनाए 174 रन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगलोर की टीम ने धीमी शुरुआत करते हुए 9.1 ओवर में 50 रन बनाए थे। इसके बाद संभलकर खेलते हुए क्रिस गेल और विराट कोहली ने टीम को पहले मजबूती दी।
विज्ञापन


बाद में क्रिस गेल ने हाथ खोलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ टीम को 174 के स्कोर तक पहुंचाया। गेल के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 58 रन बनाए। बंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। पंजाब की तरफ से परविंदर अवाना को 3 जबकि अजहर महमूद को 2 विकेट मिले। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम में जहीर खान की वापसी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें