आईपीएल के 22वें मैच में हैदराबाद सनराइजर्स ने अमित मिश्रा की हैट्रिक की बदौलत पुणे वॉरियर्स को 11 रनों से हरा दिया है।
अमित मिश्रा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हैदराबाद के 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे की टीम 19 ओवर 108 रन बनाकर आउट हो गई।
पुणे वॉरियर्स की तरफ से सबसे ज्यादा रॉबिन उथप्पा ने 22 रनों का योगदान दिया। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 20 रन बनाए।
हैदराबाद की तरफ से अमित मिश्रा को 4 और थिषारा परेरा को 3 विकेट मिले।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
हैदराबाद ने बनाए 119 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। हैदराबाद के पहले 4 विकेट केवल 17 रन पर गिर चुके थे।
उसके बाद बिप्लव सामंत के 37 रनों की बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 119 रनों का स्कोर खड़ा किया।
टीम के लिए सबसे ज्यादा 37 रन बिप्लव सामंत ने बनाए। जबकि अमित मिश्रा ने 30 रनों की पारी खेली। आशीष रेड्डी ने 19 रन बनाए।
पुणे की तरफ से भुवनेश्वर कुमार को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। इसके अलावा राहुल शर्मा को 2 और डिंडा-मार्श को 1-1 विकेट मिला।