फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे को पस्त कर पंजाब ने हासिल की धमाकेदार जीत

Sun, 07 Apr 2013 10:48 PM IST
पुणे/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मानन वोहरा (43 नाबाद) और मनदीप सिंह (31) की दमदार पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने पुणे वॉरियर्स को 8 विकेट से रौंद दिया।
विज्ञापन


पुणे के दिए महज 100 रनों के लक्ष्य को पंजाब ने 12.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट और मनदीप सिंह की जोड़ी ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। गिलक्रिस्ट ने पहले ओवर में ही 2 चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन ठोक डाले। हालांकि वे 15 रन बनाकर एंजेलो मैथ्यूज के शिकार बन गए।

दूसरे छोर से मनदीप ने मानन वोहरा के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचा दिया। मनदीप ने 31 रन की पारी में 4 चौके ठोके।
विज्ञापन


जबकि मानन वोहरा 28 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में वोहरा ने 7 चौके जमाए। वोहरा को इस पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

पुणे की ओर से एंजेलो मैथ्यूज और राहुल शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

मालूम हो कि पुणे की यह लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में हैदराबाद सनराइजर्स ने पुणे को 22 रन से हराया था।

पुणे 99 पर ढेर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए।

अपने होम ग्राउंड पर पुणे के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। पहले ओवर में प्रवीण कुमार ने मनीष पांडे को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

देखते ही देखते टी सुमन (6), मर्लोन सैमुअल्स (3), रॉबिन उथप्पा (19), कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (4) भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। महज 38 रन पर पुणे के पांच प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे।

आखिरी ओवरों में अभिषेक नायर (25 नाबाद) और शॉन मार्श (15) ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर टीम का स्कोर 100 के करीब पहुंचाया। अभिषेक ने 26 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके जमाए।
विज्ञापन


पंजाब की ओर से अजहर महमूद और प्रवीण कुमार को 2-2 विकेट मिले। पीयूष चावला, रेयान हैरिस और परविंदर अवाना को एक-एक सफलता हाथ लगी।

पीठ की चोट से युवी रहे बाहर
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पुणे वॉरियर्स को आलराउंडर युवराज सिंह की काफी कमी खली जो पीठ की चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर रहे।

युवराज के स्थान पर इस मैच में बल्लेबाज टी सुमन को मौका दिया गया जो सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें