फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मैच में मुंबई ने पंजाब को 4 रन से हराया

Tue, 30 Apr 2013 12:24 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के 41वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को मुंबई इंडियंस ने 4 रनों से हराकर अपनी जीत का सिलसिला बनाए रखा है।
विज्ञापन


मुंबई के नए कप्तान रोहित शर्मा के नाम यह लगातार तीसरी जीत है। रोहित शर्मा को मैन आफ द मैच का खिताब मिला।

मुंबई के दिए गए 175 रनों के लक्ष्य के जवाब में पंजाब की पूरी टीम 20 ओवर में 170 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही।

पंजाब के सलामी बल्लेबाज मंदीप सिंह 9 और शॉन मार्श केवल 10 रन बनाकर चलते बने। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 56 रन डेविड मिलर ने बनाए। इसके अलावा कप्तान डेविड हसी ने 34 रनों का योगदान दिया।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

मुंबई ने बनाए 174 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 79 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम को पहला झटका सचिन के रूप में लगा। सचिन केवन 9 रन बनाकर प्रवीण कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए।

हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज ड्वने स्मिथ 32 गेंदों पर 33 रन बनाकर मुंबई को थोड़ी मजबूती दी। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 40 रन रोहित शर्मा ने बनाए इसके अलावा दिनेश कार्तिक 25 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए।

पंजाब की तरफ से मनप्रीत गोनी, पीयुष चावला और प्रवीण कुमार को 1-1 विकेट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें