आईपीएल के 45वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से हरा दिया है। चेन्नई की इस टूर्नामेंट में यह लगातार 7वीं जीत है।
चेन्नई के दिए गए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। सुरेश रैना को 'मैन आफ द मैच' दिया गया।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
187 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही। लेकिन शॉन मार्श के 73 और डेविड मिलर के 50 रनों की बदौलत पंजाब की टीम ने अपनी हार का अंतर कम किया।
पंजाब की शुरुआत खराब रही, सलामी बल्लेबाज पोमरबस्च केवल 7 और मंदीप सिंह 15 रन बनाकर मोहित शर्मा की गेंद पर आउट हुए। डेविड हसी 22 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हुए।
चेन्नई ने बनाए 186 रन
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने रैना के शतक (नाबाद 100) की बदौलत 186 रन बनाए।
चेन्नई की तरफ से सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा नाबाद 100 रन बनाए। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 186 रब बनाए। रैना और हसी के अलावा एल्बी मोर्कल ने 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
सलामी बल्लेबाज रिद्धीमान साहा को 18 रन के निजी स्कोर पर परविंदर अवाना ने शॉन मार्श के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया है। जबकि तेजी से रन बना रहे माइकल हसी को 35 के स्कोर पर पीयुष चावला ने आउट किया।
दोनों टीमों का सफर
पंजाब को जहां लगातार हार का सामना करना पड़ा है वहीं चेन्नई 10 मैचों में आठ जीत के साथ शीर्ष पर है, जिसमें से पिछले 6 मैच तो उसने लगातार जीते हैं। हालांकि पंजाब को भी कम नहीं आंका जा सकता।
पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से भले ही टीम जीत के बेहद करीब आकर हार गई लेकिन उसके बल्लेबाज खासकर डेविड मिलर, डेविड हसी, मनदीप सिंह और अजहर महमूद कभी भी पलटवार कर सकते हैं।
दूसरी ओर चेन्नई के पास धोनी के अलावा माइक हसी, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, आर. अश्विन और मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।