फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में भेदभाव: बड़े अधिकारी ही लेते हैं अहम फैसले, बैठक तक में नहीं बुलाए जाते सभी सदस्य

Fri, 07 Aug 2020 11:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • IPL संचालन परिषद में नहीं बुलाए जाते सभी सदस्य
  • सिर्फ कुछ बड़े पदाधिकारी लेते हैं अहम फैसले
  • कुछ सदस्यों को किया जाता है नजरअंदाज
  • बैठक में उठ चुका है सभी सदस्यों को बुलाने का मुद्दा
विज्ञापन
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल को संचालित करने के अहम फैसले कुछ बड़े पदाधिकारियों की ओर से लिए जा रहे हैं। जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को नजरअंदाज करते हुुए संचालन परिषद की बैठक में कुछ सदस्यों को नहीं बुलाया जा रहा है। बीते रविवार को आयोजित संचालन परिषद की बैठक में सभी सदस्यों को आमंत्रित किए जाने का मुद्दा उठ चुका है। बावजूद इसके फ्रेंचाइजियों के साथ हुई बैठक में मुख्य पदाधिकारियों को ही शामिल किया गया। यह भी पढ़ें: 12 सीजन और तीन स्पॉन्सर, जानिए BCCI ने IPL के प्रायोजकों से कितना कमाया

विज्ञापन

पहले भी नजरअंदाज होते रहे हैं सदस्य

संचालन परिषद की बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया जा रहा है, लेकिन सभी सदस्यों को आमंत्रित किए जाने में कोताही बरती जा रही है। सूत्र बताते हैं कि ऐसा पहली बार नहीं है। यही कारण है कि रविवार को हुई परिषद की बैठक में एक सदस्य ने इस मुद्दे को उठा दिया। उनकी ओर से कहा गया है कि फ्रेंचाइजियों के साथ अगर संचालन परिषद की बैठक होती है तो सभी सदस्यों को बुलाया जाए।

यह भी पढ़ें: अगले साल फिर VIVO ही हो सकता है IPL स्पॉन्सर, समझिए पूरा मामला

इस बात का परिषद के एक सदस्य ने समर्थन किया। कहा गया कि परिषद की प्रत्येक बैठक में किसी भी सदस्य को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। दरअसल सदस्य ने पिछले अनुभवोंं को ध्यान में रखते हुए मुद्दा उठाया। बैठक में इस पर अमल करने की बात कही गई, लेकिन तीन दिन बाद ही इसकी फिर अनदेखी कर दी गई। बताया जाता है कि संचालन परिषद के कुछ सदस्यों ने बुधवार को यूएई में होने वाले आईपीएल की राह में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए बैठक की, लेकिन इसमें अहम पदाधिकारी ही शामिल हुए।
विज्ञापन

सभी सदस्यों को बुलाया जाना है अनिवार्य

परिषद के एक सदस्य का कहना है कि बैठक में सभी सदस्यों को बुलाया जाना अनिवार्य है। वरना यह जस्टिस लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों का उल्लंखन होने के साथ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना भी होगी। परिषद के चेयरमैन बृजेश पटेल हैं। जय शाह, अरुण धूमल बोर्ड सदस्य के रूप में परिषद में शामिल हैं। खैरुल जमाल मजूमदार उत्तर पूर्वी राज्यों के सदस्य और सुरेंद्र खन्ना इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के सदस्य के रूप में परिषद में हैं। अल्का रेहानी भारद्वाज सीएजी सदस्य हैं, जबकि हेमांग अमीन आईपीएल और बोर्ड के अंतरिम सीईओ होने के नाते शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास के बड़े विवाद, आपको इनमें से कितने हैं याद?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें