पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे निकल चुके कागिसो रबाडा ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पोलार्ड को बोल्ड किया। पॉली ने चार गेंद में तेज 9 रन बनाए।
नए बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने लगातार दो चौके मारे। एनरिच नॉर्ट्जे के ओवर से 10 रन और एक विकेट। अब 18 गेंदों में महज 10 रन चाहिए। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 147/3 ईशान किशन (27) और कीरोन पोलार्ड (9)
ईशान किशन के दो लगातार चौके। प्रवीण दुबे के तीसरे ओवर से 11 रन आए। 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 137/2 रोहित शर्मा (68) और क्विंटन डीकॉक (26)
अब पांच ओवर में 31 रन चाहिए। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 126/2 रोहित शर्मा (66) और क्विंटन डीकॉक (17)
आसान जीत की ओर बढ़ती हुई मुंबई इंडियंस। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 112/2 रोहित शर्मा (64) और क्विंटन डीकॉक (9)
रोहित शर्मा का चौका। ओवर से 10 रन। 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 112/2 रोहित शर्मा (62) और क्विंटन डीकॉक (7)
मुंबई को पांचवीं ट्रॉफी की ओर ले जाते हुए कप्तान रोहित ने 12वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो लगातार चौके भी मारे। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 102/2 रोहित शर्मा (56) और क्विंटन डीकॉक (3)
बेहद नाजुक मोड़ पर मुंबई इंडियंस को झटका लगा। सूर्यकुमार यादव रन आउट हुए या यूं कहे कि रोहित के लिए बलिदान दिया। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 91/2 रोहित शर्मा (47) और क्विंटन डीकॉक (1)
अक्षर पटेल के तीसरे ओवर से सात रन। अब 60 गेंद में 69 रन चाहिए। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 88/1 रोहित शर्मा (46) और सूर्यकुमार यादव (18)
प्रवीण दुबे के ओवर में 14 रन आए। तीसरी और पांचवीं गेंद पर मैक्सिमम। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 81/1 रोहित शर्मा (40) और सूर्यकुमार यादव (17)
मैच फिलहाल तो 50--50 का लग रहा, लेकिन अगर दिल्ली को विकेट नहीं मिला तो मुंबई इंडियंस के पक्ष में कभी भी झुक जाएगा। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 67/1 रोहित शर्मा (27) और सूर्यकुमार यादव (16)
प्रवीण दुबे ने पहले ओवर में चार रन दिए। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के रहते दिल्ली आसानी से यह मैच नहीं जीत सकती।
छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 61/1 रोहित शर्मा (24) और सूर्यकुमार यादव (13)
12 गेंद में 20 रन बनाकर क्विंटन डीकॉक आउट। आज पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट होने वाले मार्कस स्टोइनिस ने अपने स्पैल की पहली बॉल पर क्विंटन को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। ओवर से 13 रन और एक विकेट। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 58/1 रोहित शर्मा (23) और सूर्यकुमार यादव (11)
एनरिच नॉर्ट्जे को हिटमैन ने एक चौका और फिर छक्का मारा। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 45/0 क्विंटन डीकॉक (20) और रोहित शर्मा (21)
तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 33/0 क्विंटन डीकॉक (20) और रोहित शर्मा (9)
रबाडा की पिटाई हो गई। दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 26/0 क्विंटन डीकॉक (15) और रोहित शर्मा (7)
एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 8/0 क्विंटन डीकॉक (1) और रोहित शर्मा (7)
आखिरी ओवर में दो विकेट और सात रन आए। 20 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 156/6 श्रेयस अय्यर (64)
बुमराह का शानदार ओवर। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 148/5 श्रेयस अय्यर (57) और अक्षर पटेल (9)
18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 142/5 श्रेयस अय्यर (56) और अक्षर पटेल (5)
शिमरोन हेटमेयर के रूप में ट्रेंट बोल्ट ने तीसरा विकेट लिया।
बुमराह के तीसरे ओवर से 11 रन निकले। श्रेयस अय्यर ने सीजन में 500 रन भी पूरे किए। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 136/4 श्रेयस अय्यर (55) और शिमरोन हेटमेयर (5)
अय्यर कप्तानी पारी खेलते हुए। 40 गेंद में आया अर्धशतक।
जयंत यादव के आखिरी ओवर से सात रन। स्पैल मे एक विकेट और 25 रन। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 125/4 श्रेयस अय्यर (44) और शिमरोन हेटमेयर (5)
15वें ओवर की आखिरी बॉल पर ऋषभ पंत बड़ा शॉट मारने की फिराक में कैच आउट। 56 रन के स्कोर पर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 118/4 श्रेयस अय्यर (42)
क्रुणाल पांड्या की आखिरी गेंद पर ऋषभ का चौका। ओवर से कुल नौ रन आए। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 108/3 श्रेयस अय्यर (41) और ऋषभ पंत (48)
57 गेंदों में 77 रन की शानदार साझेदारी। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 99/3 श्रेयस अय्यर (39) और ऋषभ पंत (42)
दिल्ली की जबरदस्त वापसी। दोनों बल्लेबाज सेट होने के बाद अब खुलकर खेल रहे। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 94/3 श्रेयस अय्यर (37) और ऋषभ पंत (39)
11वें ओवर से छह रन। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 81/3 श्रेयस अय्यर (30) और ऋषभ पंत (34)
दिल्ली की पारी का सबसे बड़ा ओवर। दूसरी और पांचवीं बॉल पर छक्का आया। ओवर से कुल 16 रन। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 75/3 श्रेयस अय्यर (26) और ऋषभ पंत (32)
कोई बाउंड्री नहीं आई। सिंगल-डबल से आठ रन आए। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 59/3 श्रेयस अय्यर (24) और ऋषभ पंत (18)
मुंबई चाहेगी कि एक और विकेट निकालकर दिल्ली पर पूरी तरह से शिकंजा कस ले। ओवर से पांच रन आए। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 51/3 श्रेयस अय्यर (22) और ऋषभ पंत (12)
जयंत यादव के दूसरे ओवर से पांच रन आए। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 46/3 श्रेयस अय्यर (19) और ऋषभ पंत (10)
कोल्टर नाइल के पहले ओवर से छह रन। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 41/3 श्रेयस अय्यर (19) और ऋषभ पंत (5)
श्रेयस अय्यर ने ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ काउंटर अटैक किया। पांचवें ओवर से 10 रन आए। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 35/3 श्रेयस अय्यर (14) और ऋषभ पंत (4)
दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर विकेट फेंका। अपना पहला ओवर लेकर आए जयंत यादव ने क्लीन बोल्ड किया। गब्बर 12 गेंद में 15 रन बनाकर अच्छा खेल रहे थे। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 25/3 श्रेयस अय्यर (5) और ऋषभ पंत (3)
ट्रेंट बोल्ट ने एक बार फिर दिल्ली की शुरुआत बिगाड़ दी। अजिंक्य रहाणे तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ट का दूसरा शिकार हुए। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 20/2 शिखर धवन (14) और श्रेयस अय्यर (4)
दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 11/1 शिखर धवन (9) और अजिंक्य रहाणे (2)
चौथी गेंद पर धवन का चौका। एक ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 5/1 शिखर धवन (4) और अजिंक्य रहाणे (1)
मुंबई इंडियंस की जोरदार शुरुआत। ट्रेंट बोल्ट ने मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को आउट किया। पिछले मैच में स्टोइनिस से ओपनिंग करवाने का प्रयोग सफल साबित हुआ था। इस बार फेल हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर। अतिरिक्त उछाल से गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर के दस्तानों में समां गई।
दिल्ली के दोनों बल्लेबाजी क्रीज पर पहुंचे। ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर फेंकेगे
मुंबई चार बार का विजेता है
मुंबई इंडियंस की टीम में फाइनल के लिए अहम बदलाव किया गया है
दीपावली से पहले खिताबी मुकाबले में भारतीय परिधान में सारे दिग्गज
अहम मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। यानी मुंबई इंडियंस गेंदबाजी करेगी और फिर लक्ष्य का पीछा करेगी।
आईपीएल 2020 में दोनों ही टीमों के बीच तीन बार भिड़ंत हुई है। इसमें तीनों बार मुंबई ने दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में हराया है।
शिखर धवन 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, अक्षर पटेल 2013 में मुंबई इंडियंस तो रविचंद्रन अश्विन 2010 और 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे।
श्रेयस अय्यर आईपीएल फाइनल में टीम का नेतृत्व करने वाले सबसे युवा कप्तान बनेंगे। वहीं रोहित शर्मा वर्तमान में आईपीएल जीतने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान हैं। उन्होंने 2013 में मुंबई को उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाया था।
मुंबई ने 15 में से 10 मैच जीते जबकि दिल्ली ने 16 में से नौ मैचों में जीत दर्ज की।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share