पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर, टीम के कप्तान केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गए हैं। रविवार को शाम 5:13 बजे पंजाब किंग्स ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
पीबीकेएस ने लिखा है, बीती रात को अचानक केएल राहुल के पेट में दर्द शुरू हो गया। पेट का दर्द इतना ज्यादा था कि उनपर कोई दवाइयां असर नहीं कर रहीं थी। इसलिए उन्हें इमरजेंसी रूम में ले जाया गया। विभिन्न टेस्ट के बाद यह पता चला कि राहुल को अपेंडिक्स हुआ है। इस बीमारी को ऑपरेशन के जरीए ही ठीक किया जा सकता है। इसलिए राहुल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
Praying for KL Rahul’s health and speedy recovery 🙏❤️#SaddaPunjab #PunjabKings #IPL2021 pic.twitter.com/q81OtUz297
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 2, 2021
इलाज के लिए मुंबई रवाना हुए राहुल, अब ये होंगे नए कप्तान
राहुल, सर्जरी और इलाज के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। अब राहुल की अनुपस्थिति में मयंक अग्रवाल कप्तान का कार्यभार संभालेंगे। मयंक अग्रवाल की कप्तानी की झलक आज यानी रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में देख सकते हैं।
ईएसपीएन ने केएल राहुल के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की
JUST IN: KL Rahul has been diagnosed with acute appendicitis. He will undergo a surgery and is currently in the hospital.
Here's wishing him a speedy recovery #IPL2021 pic.twitter.com/YcoorPi37j
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 2, 2021