एक सप्ताह के लिए स्थगित हुआ था टू्र्नामेंट
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल का मौजूदा सत्र एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया था। आईपीएल का 18वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव में था और इसके 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे जिसमें प्लेऑफ के मैच भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगर भारत सरकार टूर्नामेंट दोबारा शुरू करने की मंजूरी देती है तो आईपीएल इसके मैच कराने के लिए दक्षिण भारत के तीन शहरों को चुन सकता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद स्वदेश लौटे ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी, सामने आई जानकारी
फ्रेंचाइजी हालांकि, इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि अगर मई में ही टूर्नामेंट शुरू होता है तो उनके विदेशी खिलाड़ी इसके लिए उपलब्ध होंगे। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके लिए द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना भी जरूरी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला भी खेला जाना है। आईपीएल 2025 में अब तक कुल 57 मुकाबले पूरे हो चुके हैं, जबकि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला गया 58वां मुकाबला बीच में ही रोक दिया गया था और इसे रद्द किया गया था।