फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया सुझाव, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हो पांच हफ्ते को आईपीएल

Fri, 03 Apr 2020 07:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि अगर कोविड-19 महामारी को लेकर बनी स्थिति नियंत्रित हो जाती है तो अक्तूबर और नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले पांच हफ्ते का आईपीएल व्यावहारिक होगा। आईपीएल को 15 अप्रैल तक निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


वॉन ने ट्वीट किया, ‘एक विचार है... ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले पांच हफ्ते का आईपीएल... सभी खिलाड़ी इसका इस्तेमाल विश्व कप के लिए अभ्यास के रूप में कर सकते हैं... इसके बाद विश्व कप होगा। खेल के लिए महत्वपूर्ण है कि आईपीएल हो और विश्व कप भी।’ इसका मतलब हुआ कि वह 18 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले सितंबर में आईपीएल के आयोजन की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें