फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023 RR Team: ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है राजस्थान रॉयल्स की टीम, संगकारा-सैमसन बनाएंगे चैंपियन?

Sat, 24 Dec 2022 01:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

Rajasthan Royals Full Squad, IPL 2023: राजस्थान ने जेसन होल्डर जैसे ऑलराउंडर और जो रूट जैसे बल्लेबाज को खरीदकर अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स ने इस साल ऑक्शन में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उनके पास कुल नौ स्लॉट खाली थे और फ्रेंचाइजी ने नौ खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें से छह खिलाड़ी राजस्थान ने आखिरी राउंड में खरीदे। टीम 2023 में दूसरे खिताब के लिए दावा पेश करेगी। पिछली बार इस टीम ने 2008 में पहले आईपीएल में खिताब जीता था।
विज्ञापन


खरीदे गए नौ में से तीन विदेशी खिलाड़ी हैं। जेसन होल्डर के रूप में राजस्थान ने एक ऑलराउंडर को खरीदा। वहीं, टीम ने दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को खरीदा। इसमें दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज डोनोवन फरेरा और भारत के कुणाल सिंह राठौड़ शामिल हैं। जो रूट जैसे अनुभव को शामिल कर राजस्थान ने अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है। 

पिछले साल की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स ने भी मिनी ऑक्शन से पहले नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। इनमें से चार विदेशी खिलाड़ी थे, जिन्हें पिछले सीजन में बहुत कम मैच खेलने का मौका मिला था। राजस्थान रॉयल्स की बेस टीम तैयार है। पिछले बार फाइनल में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ी स्क्वॉड में मौजूद हैं।  

कुल स्लॉट बचे थे: 9

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह थी: 4

इन्हें रिटेन किया था: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडीक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैक्कॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल , केसी करिअप्पा।

ऑक्शन में खरीदे: डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (ऑलराउंडर), एडम जैम्पा (गेंदबाज), केएम आसिफ (गेंदबाज), मुरुगन अश्विन (गेंदबाज), आकाश वशिष्ठ (ऑलराउंडर), अब्दुल बसिथ (ऑलराउंडर)।

राजस्थान की मौजूदा टीम अब ऐसी दिखती है

बल्लेबाज ऑलराउंडर गेंदबाज
देवदत्त पडिक्कल जेसन होल्डर ओबेड मैकॉय
शिमरोन हेटमायर रियान पराग युजवेंद्र चहल
यशस्वी जायसवाल रविचंद्रन अश्विन कुलदीप सेन
कुणाल सिंह राठौड़ (WK) आकाश वशीष्ठ प्रसिद्ध कृष्णा
डोनोवन फरेरा (WK) अब्दुल बसिथ केसी करिअप्पा
ध्रुव जुरेल (WK)   नवदीप सैनी
जोस बटलर (WK)   कुलदीप यादव
संजू सैमसन (WK)   ट्रेंट बोल्ट
जो रूट   एडम जैम्पा
    केएम आसिफ
    मुरुगन अश्विन
विज्ञापन

इस साल इन्हें रिलीज किया था: पिछले बार के उपविजेता राजस्थान रॉयल्स ने नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इनमें अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कुल्टर-नाइल, रासी वान डर डुसेन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें