फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023 LSG Full Squad: लखनऊ ने 19.8 करोड़ में 10 खिलाड़ी खरीदे, पूरन को 16 करोड़, देखें कैसी है गंभीर की टीम

Sat, 24 Dec 2022 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

मिनी ऑक्शन में लखनऊ ने कुल 10 खिलाड़ी खरीदे और अपनी टीम पूरी की। इस टीम ने युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा दांव लगाए। साथ ही निकोलस पूरन को 16 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। इस नीलामी में लखनऊ ने कुल 19.8 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 से पहले मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 10 और खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। हालांकि, निकोलस पूरन के अलावा इस टीम के साथ कोई बड़ा नाम नहीं जुड़ा है। ऐसे में यह टीम पहले से ज्यादा नहीं बदली है। अभी भी कप्तान राहुल और क्विंटन डिकॉक जैसे खिलाड़ियों पर ही टीम को जीत दिलाने का दारोमदार रहेगा। 
विज्ञापन


अपने पहले सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन आरसीबी से एलिमिनेटर हार गई। हालांकि, मिनी ऑक्शन से पहले इस टीम ने सभी को चौंकाते हुए जेसन होल्डर को रिलीज कर दिया। होल्डर को लखनऊ ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसा माना जा रहा था कि लखनऊ अब होल्डर की जगह किसी ऑलराउंडर को खरीदेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस टीम ने निकोलस पूरन पर दांव लगाया और 16 करोड़ देकर उन्हें अपने साथ जोड़ा। 

नीलामी में लखनऊ की टीम कुल 23.35 करोड़ रुपये लेकर उतरी थी और इनमें से 16 करोड़ पूरन पर खर्च कर दिए। नीलामी में लखनऊ ने कुल 19.8 करोड़ रुपये खर्च कर 10 खिलाड़ी खरीदे। आइए जानते हैं कि मिनी ऑक्शन के बाद यह टीम कैसी दिखती है।
विज्ञापन


पर्स में बकाया राशिः 3.55 करोड़ रुपये

ऑक्शन से पहले टीम: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, कुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

ऑक्शन में खरीदे
युद्धवीर सिंह चरक (20 लाख)
नवीन उल हक (50 लाख)
स्वप्निल सिंह (20 लाख)
प्रेरक मांकड (20 लाख)
अमित मिश्रा (50 लाख)
डेनियल सम्स (75 लाख)
रोमारियो शेफर्ड (50 लाख)
यश ठाकुर (45 लाख)
जयदेव उनादकट (50 लाख)
निकोलस पूरन (16 करोड़)

इस साल किसे रिलीज किया था: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस साल सात खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इनमें एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुशमंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम शामिल हैं। 

लखनऊ की मौजूदा टीमः केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक, नवीन उल हक, स्वप्निल सिंह, प्रेरक मांकड, अमित मिश्रा, डेनियल सम्स, रोमारियो शेफर्ड, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, निकोलस पूरन।

संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहसिन खान।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें