फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Royals: संजू की राजस्थान में पहुंचे कृष्णा, चहल और अश्विन, अब अंडरडॉग नहीं हैं राजस्थान के लड़ाके

Mon, 14 Feb 2022 12:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान ने संजू सैमसन, जोश बटलर और यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया था। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, सिमरोन हेटमायर और देवदत्त पडीक्कल जैसे खिलाड़ियों को खरीदा।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में राजस्थान सबसे संतुलित टीमों में से एक है। रॉयल्स ने पहले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, इंग्लैंड के विकेटकीपर जोश बटलर और युवा भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया था। इसके बाद मेगा ऑक्शन में प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, सिमरोन हेटमायर और देवदत्त पडीक्कल जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। यह टीम बहुत ही कंजूसी के साथ अपने पर्स से पैसा खर्च करती है। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ है। अबकी बार नीलामी में राजस्थान ने दिल खोलकर खिलाड़ियों पर पैसा लुटाया है। 
विज्ञापन


राजस्थान ने तीन खिलाड़ियों को 10 करोड़ या उससे ज्यादा कीमत देकर खरीदा है। वहीं आठ खिलाड़ियों को पांच करोड़ या उससे ज्यादा कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया है। 

कुल खिलाड़ी- 24
विदेशी खिलाड़ी- 8
पर्स में बची राशि- 95 लाख

राजस्थान की टीम में शामिल खिलाड़ी 
खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस रोल
संजू सैमसन  रिटेन 14 करोड़  विकेटकीपर
जोस बटलर रिटेन 10 करोड़ विकेटकीपर
यशस्वी जायसवाल  रिटेन  4 करोड़  बल्लेबाज
रविचंद्रन अश्विन 2 करोड़ 5 करोड़  गेंदबाज
ट्रेंट बोल्ट 2 करोड़ 8 करोड़ गेंदबाज
सिमरोन हेटमायर 1.50 करोड़ 8.50 करोड़ विकेटकीपर
देवदत्त पडीक्कल 2 करोड़ 7.75 करोड़ बल्लेबाज
प्रसिद्ध कृष्णा 1 करोड़ 10 करोड़ तेज गेंदबाज
युजवेन्द्र चहल 2 करोड़ 6.50 करोड़ स्पिन गेंदबाज
रियान पराग 30 लाख 3.80  बल्लेबाज
केसी करिअप्पा 20 लाख 30 लाख स्पिन गेंदबाज
नवदीप सैनी 75 लाख 2.6 करोड़ तेज गेंदबाज
ओबेड मैकॉय 75 लाख 75 लाख तेज गेंदबाज
अरुणय सिंह 20 लाख 20 लाख तेज गेंदबाज
कुलदीप सेन 20 लाख 20 लाख तेज गेंदबाज
करुण नायर 50 लाख 1.4 करोड़ बल्लेबाज
ध्रुव जूरेल  20 लाख 20 लाख विकेटकीपर
तेजस बरोखा 20 लाख 20 लाख गेंदबाज
कुलदीप यादव 20 लाख 20 लाख तेज गेंदबाज
शुभम गढ़वाल 20 लाख 20 लाख ऑलराउंडर
जेम्स नीशम 1.5 करोड़ 1.5 करोड़ ऑलराउंडर
नेथन कुल्टर नाइल 2 करोड़ 2 करोड़ तेज गेंदबाज
रासी वान डर डुसेन 1 करोड़ 1 करोड़ बल्लेबाज
डेरिल मिशेल 75 लाख 75 लाख ऑलराउंडर
विज्ञापन

राजस्थान की संभावित टीम
यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/ कप्तान), सिमरोन हेटमायर, जोस बटलर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेन्द्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी।

आईपीएल में कैसा रहा है राजस्थान का सफर
राजस्थान की टीम सिर्फ एक बार आईपीएल का खिताब जीत पाई है। साल 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण खेला गया था और इसी सीजन में यह टीम चैंपियन बनी थी। इसके बाद से राजस्थान की टीम कभी भी आईपीएल चैंपियन नहीं बनी है। 2008 के बाद इस टीम का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2013 में रहा था, जब यह टीम तीसे पायदान पर रही थी। पिछले तीन सीजन में यह टीम सातवें या आठवें पायदान पर ही रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें