आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। दिल्ली ने पहले ही भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत, दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को रिटेन किया था। इसके बाद इस टीम ने डेविड वार्नर, शार्दुल ठाकुर और मिशेल मार्श जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। दिल्ली दिल खोलकर खिलाड़ियों को खरीदने में पैसा खर्च करती है, लेकिन अब तक इस टीम को इसका फायदा नहीं मिला है। दिल्ली इस टूर्नामेंट की उन टीमों में शामिल है, जो अब तक कोई खिताब नहीं जीत पाई हैं।
कुल खिलाड़ी- 24
विदेशी खिलाड़ी- 7
पर्स में बची राशि- 1 करोड़
दिल्ली की टीम में शामिल खिलाड़ी
| खिलाड़ी |
बेस प्राइस |
सोल्ड प्राइस |
रोल |
| ऋषभ पंत |
रिटेन |
16 करोड़ |
विकेटकीपर |
| एनरिक नोर्टजे |
रिटेन |
6.50 करोड़ |
तेज गेंदबाज |
| पृथ्वी शॉ |
रिटेन |
7.50 करोड़ |
बल्लेबाज |
| अक्षर पटेल |
रिटेन |
9 करोड़ |
ऑलराउंडर |
| डेविड वार्नर |
2 करोड़ |
6.25 करोड़ |
बल्लेबाज |
| मिशेल मार्श |
2 करोड़ |
6.50 करोड़ |
ऑलराउंडर |
| शार्दुल ठाकुर |
2 करोड़ |
10.75 करोड़ |
गेंदबाज |
| मुस्तफिजुर रहमान |
2 करोड़ |
2 करोड़ |
तेज गेंदबाज |
| कुलदीप यादव |
1 करोड़ |
2 करोड़ |
स्पिन गेंदबाज |
| अश्विन हेब्बर |
20 लाख |
20 लाख |
बल्लेबाज |
| सरफराज खान |
20 लाख |
20 लाख |
बल्लेबाज |
| कमलेश नागरकोटी |
40 लाख |
1.10 करोड़ |
तेज गेंदबाज |
| केएस भरत |
20 लाख |
2 करोड़ |
विकेटकीपर |
| मनदीप सिंह |
50 लाख |
1.10 करोड़ |
बल्लेबाज |
| खलील अहमद |
50 लाख |
5.25 करोड़ |
तेज गेंदबाज |
| चेतन साकरिया |
50 लाख |
4.2 करोड़ |
तेज गेंदबाज |
| ललित यादव |
20 लाख |
65 लाख |
ऑलराउंडर |
| रिपल पटेल |
20 लाख |
20 लाख |
ऑलराउंडर |
| यश धुल |
20 लाख |
50 लाख |
बल्लेबाज |
| रोवमेन पॉवेल |
75 लाख |
2.8 करोड़ |
ऑलराउंडर |
| प्रवीन दुबे |
20 लाख |
50 लाख |
ऑलराउंडर |
| लुंगी एनगिडी |
50 लाख |
50 लाख |
तेज गेंदबाज |
| टिम सेफर्ट |
50 लाख |
50 लाख |
विकेटकीपर |
| विक्की ओस्तवाल |
20 लाख |
20 लाख |
स्पिन गेंदबाज |
दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, केएस भरत, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नोर्टजे।
आईपीएल में अब तक कैसा रहा दिल्ली का प्रदर्शन
2008 में दिल्ली की टीम चौथे स्थान पर रही थी। 2009 में टीम ने प्रदर्शन सुधारा और तीसरे स्थान पर रही। 2010 में इस टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई और वह पांचवें स्थान पर रही। 2011 में टीम का हाल और भी बुरा रहा और वह अंतिम स्थान पर रही।
2012 में दिल्ली ने अपना प्रदर्शन बेहद अच्छे अंदाज में सुधारा और तीसरा स्थान हासिल किया। 2013 में एक बार फिर दिल्ली अप ट्रैक से फिसली और 9वें स्थान पर रही। 2014 में भी टीम के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं आया और वह अंतिम स्थान पर रही। 2015, 2016 और 2017 में टीम के प्रदर्शन में खास सुधार नहीं दिखा और वह क्रमशः सातवें, छठे और छठे स्थान पर रही। 2018 में नए फ्रैंचाइजी ऑनर के बावजुद टीम की किस्मत नहीं बदली और टूर्नामेंट आखिरी पायदान पर खत्म किया। टीम 2019 में प्लेऑफ तक पहुंचकर सेकेंड रनर अप रही थी।
मगर कमाल तो 2020 में हुआ। दिल्ली ने पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन मुंबई इंडियंस को उसके पांचवें खिताब से रोक नहीं पाई। 2021 में भी यह टीम तीसरे स्थान पर रही थी।