फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction 2022: आईपीएल की सात टीमों के कप्तान तय, नीलामी में इन तीन टीमों को कप्तानी लायक खिलाड़ी की तलाश

Sat, 12 Feb 2022 08:03 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में आठ की जगह 10 टीमें हिस्सा लेंगी। महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रोहित शर्मा और केन विलियमसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी कप्तानी करते नजर आएंगे। तीन टीमों को अभी भी कप्तान की तलाश है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में आठ की जगह 10 टीमें हिस्सा लेंगी। महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रोहित शर्मा और केन विलियमसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी कप्तानी करते नजर आएंगे। हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटन्स और केएल राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान बने हैं। दस में से सात टीमों के कप्तान तय हो चुके हैं। तीन फ्रेंचाइजियों को अभी भी नेतृत्व करने वाले खिलाड़ी की तलाश है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं किस टीम की कमान किस खिलाड़ी के पास है:

मुंबई इंडियंस: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस बार भी रोहित शर्मा करेंगे। उन्होंने टीम को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। रोहित को मुंबई की टीम ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

चेन्नई सुपरकिंग्स: भारत के महानतम कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में कप्तानी करते नजर आएंगे। वे चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान 13वीं बार संभालेंगे। धोनी 2008 से लगातार टीम के कप्तान हैं। उन्होंने 2010, 2011, 2018 और 2021 में टीम को चैंपियन बनाया है।
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स: पिछले तीन सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। पंत को पिछले साल श्रेयस अय्यर की जगह कप्तान बनाया गया था। यूएई में हुए दूसरे चरण में श्रेयस अय्यर की वापसी के बावजूद पंत ने ही टीम की कप्तानी की थी।

राजस्थान रॉयल्स: 2008 में चैंपियन बनने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पिछले सीजन में संजू सैमसन को कप्तान बनाया था। इस बार भी टीम उन्हीं की नेतृत्व में उतरेगी। राजस्थान ने संजू सैमसन को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद: 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाने वाले केन विलियमसन इस बार टीम की कमान संभालेंगे। उन्हें पिछले सीजन में डेविड वॉर्नर को हटाकर कप्तान बनाया गया था। विलियमसन को इस बार हैदराबाद ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: पहली बार आईपीएल में शामिल होने वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी ने पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल को अपना कप्तान बनाया है। राहुल को आरपीएसएजी ग्रुप की मालिकाना हक वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 17 करोड़ रुपये में ड्राफ्ट के जरिए टीम में शामिल किया है।

गुजरात टाइटन्स: आईपीएल की दूसरी टीम गुजरात टाइटन्स ने कप्तान के मामले में सबको हैरान किया है। उसने भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया है। हार्दिक ने अब तक किसी भी स्तर पर कप्तानी नहीं की है। उन्हें 15 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटन्स ने ड्राफ्ट के जरिए चुना है।

तीन टीमों को कप्तान की जरूरत: 

कोलकाता नाइटराइडर्स: इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान इयॉन मॉर्गन ने पिछले सीजन में कोलकाता की टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। कप्तानी में कमाल करने वाले मॉर्गन ने बल्ले से निराश किया था। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया। कोलकाता की टीम नीलामी में अपने नए कप्तान की तलाश करेगी।

पंजाब किंग्स: पिछले दो सीजन में टीम की कमान संभालने वाले केएल राहुल के जाने के बाद पंजाब किंग्स की टीम को नए कप्तान की जरूरत है। टीम को नए कप्तान की तलाश है। उसने 12 करोड़ रुपये में मयंक अग्रवाल को रिटेन किया है, लेकिन माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन उन्हें कप्तान बनाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त नहीं है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: अब तक आईपीएल नहीं जीतने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नए कप्तान की तलाश है। आरसीबी के लिए लंबे समय तक कप्तानी करने वाले विराट कोहली ने पिछले साल पद से हटने का फैसला किया था। टीम नीलामी में नए कप्तान को ढूंढने उतरेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें