फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: 20 जनवरी तक फ्रेंचाइजियों को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट देनी होगी

Fri, 15 Jan 2021 07:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : social media
विज्ञापन

आईपीएल 2021 की तैयारियां काफी पहले से शुरू हो चुकी हैं। इस बीच खबर है कि आठों फ्रेंचाइजियों को 20 जनवरी तक रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम सौंपने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बता दें कि आईपीएल के सीओओ और बीसीसीआई के अंतरिम सीईओ हेमांग अमीन ने एक मेल जारी कर इसकी जानकारी दी है और इससे संबंधित पूरी प्रक्रिया को भी समझाया है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक, जिन भारतीय खिलाड़ियों के पास कोई अनुबंध नहीं है और वे नीलामी का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें 4 फरवरी को शाम 5 बजे तक खिलाड़ी नीलामी समझौते को भरना होगा और इसे ऑनलाइन जमा करना होगा। ऑरिजनल कॉपी 12 फरवरी तक डाक द्वारा भेजे जा सकते हैं। 

मेल के मुताबिक, अंडर -19 श्रेणी के क्रिकेटरों को भी नीलामी के लिए पंजीकरण करने की अनुमति है, यदि वह किसी भी राज्य संघ का हिस्सा है और उसने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में या लिस्य ए में कम से कम एक मैच खेला है। 2021 सीजन के लिए वही भारतीय अंडर-19 खिलाड़ी पंजीकरण कर सकता है, जो 1 अप्रैल 2002 को या उसके बाद पैदा हुआ हो।
विज्ञापन


बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन भारत में होगा या नहीं, इस पर कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी। मगर उम्मीद है कि खिलाड़ियों की नीलामी फरवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो जाएगी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के खबर है कि आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 11 फरवरी को हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें