फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब में जाते ही अरोन फिंच ने IPL में रच डाला इतिहास, कोई नहीं आस-पास

Sat, 27 Jan 2018 05:58 PM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अरोन फिंच - फोटो : File
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर अरोन फिंच आईपीएस इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी बन चुके हैं, जिन्होंने सात अलग-अलग फ्रैंचाइजियों के लिए खेला है। 31 वर्षीय इस कंगारू खिलाड़ी के लिए आईपीएल नीलामी 2018 में भी बड़ी बोली लगी। कई टीमों ने उन्हें खरीदना चाहा लेकिन अंत में आखिरकार पंजाब ने उन्हें 6.20 करोड़ में खरीदा। 
विज्ञापन


फॉर्म में चल रहे इस कंगारू बल्लेबाज ने अपनी आईपीएल करियर की शुरुआत 2010 में  राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल कर की थी। हालांकि वह राजस्थान के लिए सिर्फ एक मैच ही खेल पाए थे, इसके बाद वह अगले दो सीजन तक दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले। 

इसके बाद फिंच 2013 में पुणे वॉरियर्स के लिए खेलते हुए नजर आए। इसके बाद वह 2014 में हैदराबाद सनराइजर्स के लिए खेले। सनराइजर्स ने उन्हें 6 लाख 40 हजार डॉलर में खरीदा था।
विज्ञापन


2015 में फिंच एक बार फिर दूसरी टीम के लिए खेलते हुए नजर आए। इस बार वह मुंबई इंडियन्स की जर्सी पहने हुए दिखाई दिए। लेकिन इस सीजन में वह चोट के कारण टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही बाहर हो गए। 

2016 में एक बार फिर आईपीएल नीलामी हुई। इस बार उन्हें गुजरात लॉयंस ने 1 लाख 50 हजार डॉलर में खरीदा। इस सीजन में उनका बल्ला जमकर चला। फिंच ने 13 मैचों में 39.30 के औसत से 393 रन बनाए। 

 
विज्ञापन

कब किसी टीम के लिए खेले अरोन फिंच

अरोन फिंच - फोटो : File
2010 - राजस्थान रॉयल्स

2011 - 2012 - दिल्ली डेयरडेविल्स

2013 - पुणे वॉरियर्स 

2014 - सनराइजर्स हैदराबाद

2015 - मुंबई इंडियंस

2016 - 2017 - गुजरात लायंस

2018 - किंग्स इलेवन पंजाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें