फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10 संस्करण के लिए आज खिलाड़ियों की नीलामी होगी। बेंगलुरु में होने वाली इस नीलामी में देश विदेश के कुल 352 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी, जिसमें से अधिकतम 76 ही बिक पाएंगे।
इस सीजन में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की खासी मांग रहेंगी। बेन स्टोक्स, ऑयन मॉर्गन, क्रिस वोक्स, टायमल मिल्स, क्रिस जॉर्डन जैसे कई नाम बोली के लिए हथौड़े के नीचे आएंगे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाड़ी पूरी सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में सीमित फंड के साथ फ्रेंचाइजी किस खिलाड़ी की कीमत किनती ऊपर लगाई जाएगी, यह देखना दिलचस्प हो जाता है।
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी कई नामों को हैरान कर सकते हैं। ज्यादातर टीमों की अपनी-अपनी समस्या है और उसी के मद्देनजर ही खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी।