फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की राह पर लौटने को बेताब धोनी की टीम, सामने होगी KKR

Sat, 23 Apr 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम की लगातार तीन हार से परेशान हैं। रविवार को अपने घरेलू मैदान पर होने वाले मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस की टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी।
विज्ञापन


दो साल के लिए निलंबित चेन्नई सुपरकिंग्स धोनी की कप्तानी में खासी सफलता हासिल करती रही है। धोनी अपनी नई टीम में उस सफलता को दोहराने के लिए बेताब हैं मगर आईपीएल-9 सीजन के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत से शुरुआत करने वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस अगले तीन मुकाबले गंवा बैठी है।

शुक्रवार को अपने ही मैदान पर उसे रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम ने 13 रनों से पराजित किया। धोनी के अलावा जिस टीम में केविन पीटरसन, स्टीव स्मिथ, फैफ डु प्लेसिस और अजिंक्य रहाणे हो उससे बेहतर परिणाम की उम्मीद की जाती है। बंगलोर के खिलाफ पिछले मुकाबले में उसके तीनों विदेशी स्टार केविन पीटरसन, स्टीव स्मिथ और डू प्लेसिस फ्लॉप रहे। पीटरसन तो पहली ही गेंद पर मांसपेशियों में खिंचाव के बाद लौट गए थे। धोनी और रहाणे के बीच अच्छी साझेदारी के बाद तिषारा परेरा और रजत भाटिया ने अंतिम ओवरों में कुछ अच्छे हाथ दिखाए थे।
विज्ञापन


केकेआर के खिलाफ बल्लेबाजी में टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। गेंदबाजी में टीम की उम्मीदें थिषारा परेरा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और मुरुगन अश्विन पर होंगी। उधर गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम चार में से तीन मैच जीतकर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के अलावा टीम अपने सभी मुकाबले जीतने में सफल रही है। कप्तान गंभीर बल्लेबाजी में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उनके सलामी जोड़ीदार रॉबिन उथप्पा ने पंजाब के खिलाफ सीजन की तीसरी सबसे तेज अर्द्धशतकीय पारी खेली।

गंभीर और उथप्पा के अच्छा प्रदर्शन करने से अभी मध्यक्रम के बल्लेबाजों की सही आजमाइश नहीं हो पाई है। मनीष पांडेय, शकीब अल हसन, सूर्य कुमार यादव, आंद्रे रसेल और यूसुफ पठान को ज्यादा जौहर दिखाने का मौका नहीं मिला है। तेज गेंदबाजी में केकेआर के पास मोर्ने मोर्केल, उमेश यादव हैं तो स्पिन विभाग में सुनील नारायन, पीयूष चावला के अलावा ऑलराउंडर शकीब अल हसन, आंद्रे रसेल और यूसुफ पठान के विकल्प हैं।
 
संभावित टीमें : कोलकाता नाइटराइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), पीयूष चावला, जान हैस्टिंग्स, ब्रॉड हाग, जैसन होल्डर, शेल्डन जैकसन, कुलदीप यादव, क्रिस लायन, मनन शर्मा, मोर्ने मोर्केल, कोलिन मुनरो, सुनील नारायन, मनीष पांडेय, यूसुफ पांडेय, अंकित राजपूत, आंद्रे रसेल, राजगोपाल सतीश, शकीब अल हसन, जयदेव उनादकट, रॉबिन उथप्पा, सूर्य कुमार यादव और उमेश यादव।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, केविन पीटरसन, फाफ डू प्लेसिस, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, जसकरण सिंह, रविचंद्रन अश्विन, अंकित शर्मा, एल्बी मोर्केल, इरफान पठान, इशांत शर्मा, ईश्वर पांडेय, तिषारा परेरा, सौरभ तिवारी, आरपी सिंह, रजत भाटिया, अंकुश बैंस, बाबा अपराजित, मुरुगन अश्विन, अशोक डिंडा, दीपक चाहर, स्काट बोलैंड, पीटर हैंडसकोंब और एडम जांपा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें