फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस की लगातार दूसरी जीत:राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को सात विकेट से हराया

Fri, 15 Apr 2016 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल नौ के तहत पदार्पण करने वाली गुजरात लायंस टीम ने अब तो दो मुकाबले खेले हैं और उसने दोनों में शानदार जीत दर्ज किए हैं। सुरेश रैना की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने आगे आने वाले मुकाबलों के लिए दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। बृहस्पतिवार को गुजरात और दूसरी नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। जहां एक ओर गुजरात की अगुआई रैना कर रहे थे वहीं दूसरी ओर आईपीएल में कभी एक टीम के लिए खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी पुणे का नेतृत्व कर रहे थे। लेकिन बाजी रैना के हाथ लगी। जिससे यह कहावत चरितार्थ होती दिखी कि ‘गुरु गुड़, चेला शक्कर।’
विज्ञापन


राजकोट में खेले गए मैच में पुणे की ओर से रखे गए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम ने एरोन फिंच (50) और ब्रैंडन मैकुलम (49) की शानदार पारी की बदौलत 12 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात की लगातार यह दूसरी जीत है जबकि पुणे की दो मैचों में यह पहली हार है। गुजरात ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था।

पुणे की ओर से एम अश्विन ने दो विकेट झटके। गुजरात की शुुरुआत अच्छी रही। उसके सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच और ब्रैंडन मैकुलम ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 85 रन की साझेदारी की। फिंच ने 36 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए। वहीं एक रन से अपना अर्धशतक चूकने वाले मैकुलम ने 31 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए। मैककुलम ने कप्तान सुरेश रैना के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। रैना 24 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। ड्वेन ब्रावो 10 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए।
विज्ञापन

  पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस (69) और केविन पीटरसन (37) की शानदार पारी की बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने गुजरात लायंस के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली पुणे टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाए।
Trending Videos
विज्ञापन

रहाणे बने आईपीएल के सातवें सबसे सफल ओपनर

अंजिक्य रहाणे
इससे पहले आईपीएल-9 के छठे मैच में गुजरात लायंस के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग पुणे जाइंट्स को फैफ डु प्लेसिस (69) और अजिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई।

रहाणे (21) ने आज अपनी छोटी सी पारी के दौरान एक और मुकाब छू लिया। पहले विकेट के लिए उन्होंने 27 रनों की साझेदारी करने के दौरान बतौर ओपनर इस टूर्नामेंट में 2000 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए। फिरकी गेंदबाज प्रवीण तांबे ने चौथे ओवर में रहाणे को पगबाधा कराया। उनके जाने के बाद क्रीज पर केविन पीटरसन आए।

प्लेसिस का साथ देने आए पीटरसन के आते ही दोनों ने आतिशी बल्लेबाजी शुरू कर दी और 27 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी कर डाली। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज प्लेसिस ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई और फिर ड्वेन ब्रॉवो ने पीटरसन (37 रन) को बोल्ड कर दिया। तांबे ने टीम को दूसरी सफलता दिलाते हुए प्लेसिस को दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप आउट कराया। उन्होंने 43 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली। वैसे कार्तिक के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहा क्योंकि उन्होंने रन आउट करने के कई मौके गंवाए।

बाद में स्टीवन स्मिथ (5), मिचेल मार्श (7) और कप्तान धोनी (नाबाद 22) ने टीम के स्कोर को 160 के पार पहुंचा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें