फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे के कप्तान धोनी को सही संयोजन की तलाश, पंजाब संग मुकाबला

Sat, 16 Apr 2016 09:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ipl - फोटो : getty
विज्ञापन
राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस की टीम रविवार को जब मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भिड़ेगी तो कप्तान धोनी का मकसद अपनी अंतिम एकादश का बेहतर संयोजन स्थापित करना भी होगा। आईपीएल-9 में नवप्रवेशी सुपरजाइंटस की टीम अभी तक दो में से एक मैच जीती है और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, पंजाब की टीम अपने दोनों शुरुआती मुकाबले गंवा बैठी है।
विज्ञापन


अभी चूंकि लीग का पहला हफ्ता पूरा हुआ है इसलिए दोनों टीमों का मकसद लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को बेहतर करने का होगा। सीमित ओवरों के फारमेट में भारतीय कप्तान धोनी की यह खासियत रही है कि अपना टीम संयोजन लेकर चलते हैं। टी-20 विश्व कप में भी विशेषज्ञों की आलोचनाओं के बावजूद वह अपने संयोजन को लेकर अडिग रहे थे।

चेन्नई सुपरकिंग्स में अलग परिदृश्य था जहां वह नीलामी में ही खिलाड़ी चुन लिए थे और यही उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का कारण भी रहा है लेकिन पुणे में धोनी को अभी सही संयोजन की तलाश है। आरपी सिंह कभी धोनी के पसंदीदा गेंदबाज थे लेकिन अब वह वैसे गेंदबाज नहीं हैं जैसे 2007-08 में हुआ करते थे। इसी तरह सीमित ओवरों की क्रिकेट में पेसर इशांत शर्मा के प्रदर्शन में भी निरंतरता का अभाव रहता है।
विज्ञापन


धोनी के पास इरफान पठान और ईश्वर पांडेय के विकल्प हैं। इसी तरह पिछले कुछ समय से ऑफ स्पिनर अश्विन भी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन तमिलनाडु के ही मुरुगन अश्विन अपने पहले आईपीएल सीजन में प्रभावित कर रहे हैं। बल्लेबाजी में फाफ डू प्लेसिस के अलावा अन्य बल्लेबाज गुजरात लायंस के खिलाफ बेहतर नहीं कर पाए थे।

किंग्स इलेवन की दिक्कत यह है कि उसके विदेशी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान डेविड मिलर खास नहीं कर पा रहे हैं। 2014 में जब किंग्स इलेवन का प्रदर्शन अच्छा रहा था तब मैक्सवेल ने 552 रन और मिलर ने 446 रन बनाए थे। मुरली विजय अब वैसे टी-20 खिलाड़ी नहीं रहे जैसे वह तब थे जब चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में थे। मनन वोहरा अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन क्वालिटी गेंदबाजों के सामने वह उतने प्रभावशाली नहीं दिखते।

गेंदबाजी में टीम मिचेल जानसन पर निर्भर है लेकिन रिटायर होने के बाद टी-20 में उनसे बहुत अच्छी अपेक्षाएं नहीं की जा सकती। संदीप शर्मा अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन उनके पास ज्यादा गति नहीं है।
विज्ञापन

दिल्ली डेयरडेविल्स का RCB के सामने कड़ा इम्तिहान

विराट कोहली
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार जीत से उत्साहित दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को रविवार को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम का सामना करना है।

पहले मैच में हार के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की। उधर पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 45 रनों से जीत हासिल करने वाली बंगलोर की टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है।

कप्तान विराट कोहली, क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स और शेन वाटसन जैसे बड़े नाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की टीम में हैं। युवा बल्लेबाज सरफराज खान को भी नहीं भूलना चाहिए। दिल्ली के गेंदबाज कप्तान जहीर खान को विराट की टीम के सामने दिखाना होगा कि उनकी गेंदबाजी में अभी पुरानी धार है जबकि  लेग स्पिनर अमित मिश्रा को वैसा ही प्रदर्शन करने की जरूरत है जैसे उन्होंने 11 रन पर चार विकेट लेकर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ किया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें