फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलार्ड ने अपने दोस्त ब्रावो पर उठाया बल्ला, देखें पूरा वाकया

Mon, 23 May 2016 10:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Youtube Grab
विज्ञापन
शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर में आईपीएल 9 के दौरान गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान ऐसी स्थिति पैदा हो गई जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच आईपीएल में टिके रहने के लिए आवश्यक थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका जिसका असर टीम के खिलाड़ी किरोन पोलार्ड पर साफ साफ दिखा। दरअसल मुंबई की पारी के दौरान 14 वें ओवर में गुजरात के ड्वेन ब्रावो और मुंबई के पोलार्ड के बीच विवाद  का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन


उस समय ब्रावो गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने मुंबई के जोस बटलर का कैच अपनी ही बाल पर लपक कर उन्हें क्रीज से चलता कर दिया। बटलर के पवेलियन जाते समय पोलार्ड ने ब्रावो पर बल्ला उठा लिया। बता दें कि बटलर के पवेलियन जाते वक्त ब्रावो ने उनकी पीठ पर हाथ मार दिया लेकिन ब्रावो के चेहरे पर तुरंत ही मुस्कुराहट तैर गई जिसके चलते मामला हल्का हो गया और फिर पोलार्ड क्रीज पर गए। 
  The Caribbean Boys are having some fun - @DJBravo47, @KieronPollard55 #GLvMI #VIVOIPLhttps://t.co/TmK2hgqVyI — IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2016
विज्ञापन



ब्रावो ने ओवर की आखिरी गेंद पोलार्ड के लिए डाली। शॉर्ट लेंथ गेंद को पोलार्ड खेल गए और ब्रावो गेंद उठाकर चलते हुए पोलार्ड के पास आ गए और जानबूझकर उनसे जा कर टकरा गए। इसी बीच पोलार्ड ने भी ब्रावो पर हमला करने के अंदाज में बल्ला हवा में उठा दिया लेकिन फिर ब्रावो वापस आ गए। शुरुआत में दर्शकों को लगा कि दोनों के बीच कोई मजाक हो रहा है लेकिन जब दोनों खिलाड़ियों में से किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट नहीं दिखी तब इस बात का पता लगा कि मामला गंभीर था।

गौरतलब है कि मुंबई पर बादशाहत कायम रखते हुए ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में मुंबई की टीम को 6 विकेट से हराकर प्लेआफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। लगातार दो जीत के बाद 18 अंक के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें