फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी जीत के लिए मुंबई इंडियंस से पार पाना होगा धोनी की टीम को

Sat, 30 Apr 2016 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सामने इस समय संतुलित गेंदबाजी संयोजन चुनने की चुनौती है। उन्हें उन गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल करना होगा जो उन्हें सकारात्मक परिणाम दिला सकें।
विज्ञापन


आईपीएल-9 में पहली बार खेल रही पुणे का सामना गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से रविवार को होगा। सात मैचों में से पांच में हार झेलने के बाद पुणे टीम का मनोबल इस समय गिरा हुआ है। करिश्माई कप्तान धोनी के लिए मौजूदा सत्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही है।

हालांकि पुणे ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई को नौ विकेट से पराजित किया था और यह परिणाम उसके लिए मनोबल बढ़ाने वाला होगा। अपने दो चोटिल खिलाड़ियों फैफ डु प्लेसिस और केविन पीटरसन की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ और धोनी की बल्लेबाजी इकाई ने अपनी ख्याति पर खरा उतरते हुए टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। पुणे की बल्लेबाजी को ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को शामिल करने से मजबूती मिलेगी जिन्हें डु प्लेसिस की जगह टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस पिछले दो मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगतार जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई ने खराब शुरुआत के बाद एकजुट प्रदर्शन करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में खुद रोहित और अंबाती रायडू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछले दो मैचों में कीरोन पोलार्ड ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

शीर्ष पर स्थान मजबूत करने उतरेंगे रैना के लायंस

सुरेश रैना
आठ टीमों की अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज सुरेश रैना की अगुआई वाली गुजरात लायंस टीम रविवार को निचले पायदान पर चल रही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना स्थान मजबूत करने की कोशिश करेगी।

आईपीएल-9 में पहली बार खेल रही गुजरात टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात ने सात मैचों में से छह में जीत दर्ज किए हैं जबकि एक मुकाबले में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है। 12 अंक लेकर गुजरात शीर्ष पर कब्जा जमाए हुए है।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को जीत दर्ज करने वाली गुजरात टीम के हौसले इस समय बुलंद हैं। न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम और वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ गुजरात की सफलता के अहम कुंजी रहे हैं, जिन्होंने शीर्ष क्रम में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। मैककुलम ने अब तक खेले सात मैचों से 218 रन जुटाए हैं जबकि चोटिल एरोन फिंच की जगह शामिल किए गए स्मिथ ने तीन मैचों में अब तक 148 रन बनाए हैं।

कप्तान रैना और दिनेश कार्तिक भी अच्छी लय में हैं। दोनों टीमें टूर्नामेंट में दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। पहला मैच मोहाली में खेला गया था जिसे लायंस ने अपने नाम किया था। पंजाब के लिए डेविड मिलर और ग्लेन मैक्सवेल का न चलना उसके लिए चिंता का विषय है। ये दोनों खिलाड़ी अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

मिलर ने छह मैचों में केवल 76 जबकि मैक्सवेल ने 95 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज और पहली बार आईपीएल में कप्तानी करने जा रहे मुरली विजय और मनन वोहरा ने हालांकि बल्ले से अच्छा योगदान दिया है। दोनों ने छह मैचों में क्रमश: 143 और 161 रन बनाए हैं। इनसे अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद पंजाब कर रही होगी।

संभावित टीम (गुजरात लायंस) : सुरेश रैना (कप्तान), सरबजीत लड्डा, अक्षदीप नाथ, अमित मिश्रा, ड्वेन ब्रावो, पारस डोगरा, एकलव्य द्विवेद्वी, जेम्स फॉकनर, एरोन फिंच, इशान किशन, रविंद्र जडेजा, शादाब जकाती, दिनेश कार्तिक, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रैंडन मैककुलम, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, उमंग शर्मा, ड्वेन स्मिथ, डेल स्टेन, प्रवीण तांबे और एंड्रयू टाइ।

किंग्स इलेवन पंजाब :  मुरली विजय (कप्तान), डेविड मिलर, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल जॉनसन, काइल एबोट, फरहान बेहारदिन, रिद्घिमान साहा, मोहित शर्मा, गुरकीरत मान, मनन वोहरा, संदीप शर्मा, शॉन मार्श, अक्षर पटेल, ऋषि धवन, मार्कस स्टोइनिस, स्वपनिल सिंह, शरर्दुल ठाकुर, अनुरीत सिंह, केसी करियप्पा, निखिल नायक, अरमान जाफर, प्रदीप साहू।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें