फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम न आई गौतम की 'गंभीर' पारी, केकेआर को हरा मुंबई इंडियंस ने चखा जीत का स्वाद

Thu, 14 Apr 2016 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर
विज्ञापन
कप्तान रोहित शर्मा (84*) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नौ के तहत बुधवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को छह विकेट से पराजित कर दिया। केकेआर की ओर से रखे गए 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पांच गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


रोहित ने जोस बटलर (41) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। जबकि पहले विकेट के लिए उन्होंने पार्थिव पटेल के साथ मिलकर 53 रनों की साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुुरुआत अच्छी रही।

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और पार्थिव पटेल ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पार्थिव ने 20 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 23 रन बनाए।
विज्ञापन


इसके बाद हार्दिक पांड्या 10 गेंदों पर नौ रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। पांड्या के आउट होने के बाद क्रीज पर आए नए बल्लेबाज मैक्लेनघन ने आठ गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से धुआंधार 20 रन बनाए। उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया। बटलर बड़े शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 22 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान गंभीर ने 64 रनों (52 गेंद, 4 चौका और एक छक्का) की सबसे बड़ी पारी खेली। गंभीर ने आईपीएल में अपनी 27वीं फिफ्टी लगाई जो इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड भी है।

गंभीर के अलावा मनीष पांडे ने 52 रनों की पारी खेली। इसके बाद कैरेबियाई बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और 17 गेंदों में 36 रनों (1 चौका और 4 छक्का) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

मुंबई की ओर से मिचेल मैक्लेनाघन ने सबसे अधिक दो विकेट झटके। केकेआर ने पहले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ विकेट से हराया था जबकि मुंबई को उसके पहले मुकाबले में हार मिली थी। मुंबई को टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में लीग में पहली बार खेल रही राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने मात दी थी।
विज्ञापन

गंभीर और मनीष ने आईपीएल में ठोंकी एक और फिफ्टी

गौतम गंभीर
इससे पहले आईपीएल-9 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, जिसका फायदा केकेआर की सलामी जोड़ी ने उठाने की कोशिश की, लेकिन रॉबिन उथप्पा 8 रन बनाकर मिचेल मैक्कलेघन की गेंद पर कैच आउट हो गए। हालांकि आउट होने से पहले उन्होंने कप्तान गौतम गंभीर के साथ 21 रनों की साझेदारी की थी।

उथप्पा के जाने के बाद गंभीर का साथ देने मनीष पांडे क्रीज पर आए और दोनों ने कुछ जोरदार शॉट्स लगाए और टीम को 12वें ओवर में सौ के पार पहुंचा दिया। दोनों ने 32 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी की फिर अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए तीन अंकों तक पहुंचा दिया। इस बीच 12वें ओवर में ही कप्तान गंभीर ने आईपीएल करियर का रिकॉर्ड 27वां अर्धशतक 39 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद अगले ओवर में मनीष ने भी 13वीं बार 50 का आंकड़ा पार कर लिया।

मनीष कुछ ज्यादा ही आक्रामक दिखे और 3 छक्के लगाए। लेकिन 14वें ओवर में इस जोड़ी को हरभजन सिंह ने मनीष को कॉटएंडबोल्ड कर चलता किया। उन्होंने 29 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। उनके जाने के बाद आंद्रे रसेल क्रीज पर आए और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में 36 रन कूट लिए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्कों के अलावा एक चौका भी लगाया। फिर गंभीर भी अपना विकेट सुरक्षित नहीं रख सके और 64 रन बनाकर आउट हो गए।

एक समय केकेआर का स्कोर 200 के पार जा रहा था लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और टीम 190 रन के अंदर ही रह गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें