आईपीएल छह के खिताब की प्रबल दावेदार चेन्नई सुपरकिंग्स का मंगलवार को टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से मुकाबला होगा
ऐसे में राजस्थान रॉयल्स से अपना पिछला मैच हार चुकी चेन्नई के लिए जीत की पटरी पर लौटने का यह सुनहरा मौका होगा। चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स से अपना पिछला मैच पांच विकेट से गंवा दिया था।
खिताब के करीब पहुंचने की राह में चेन्नई की यह हार उसके लिए काफी निराशाजनक है। इसलिए अहम पड़ाव पर आकर टीम को जीत की राह पर लौटने के लिए दिल्ली के खिलाफ विजयी प्रदर्शन करना होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स लीग की शीर्ष टीम है जिसके पास 14 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक हैं और वह प्लेआफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है।