आईपीएल 6 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हराकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 40वें जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया।
कोलकाता नाइटराइडर्स के दिए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट के नुकसान पर 19.5 ओवर में 162 रन बनाए।
ड्वेन स्मिथ को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।
ईडन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार 34 और पोलार्ड ने 33 रन बनाए। जबकि केकेआर की ओर से सुनील नरैन ने तीन विकेट चटकाए।
मैच का स्कोर कार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे सचिन तेंदुलकर दो रन बनाकर सुनील नरैन की गेंद पर बोल्ड हो गए।
सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ 62 रन बनाकर सुनील नरैन के दूसरे शिकार बने।
ड्वेन स्मिथ ने 62 रनों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए।
वहीं दिनेश कार्तिक 7 रन बनाकर सेनानायके की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे।
पारी की शुरुआत करने आए युसुफ पठान ने आते ही पहले ओवर की चार गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बना डाले। वहीं गंभीर ने फ्री हिट में एक छक्का जड़ दिया। पहले ही ओवर में 26 रन हो गए।
लेकिन दूसरे ही ओवर में मिशेल जॉनसन ने युसुफ पठान को पवेलियन भेज दिया।
केकेआर का दूसरा विकेट कप्तान गौतम गंभीर का गिरा, वह 26 रन पर प्रज्ञान ओझा के शिकार बने। वहीं जैक कैलिस 37 रन बनाकर प्रज्ञान ओझा के दूसरे शिकार बने।
मिशेल जॉनसन ने मॉर्गन को 31 रनों पर अपना दूसरा शिकार बनाया। वहीं लसिथ मलिंगा ने मनोज तिवारी को 31 और देबब्रता दास को 6 रन पर आउट कर दिया।