आईपीएल के इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी में शामिल नौ नई टीमों अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तराखंड, पुडुचेरी के खिलाड़ियों ने भी दुनिया की इस सबसे बड़ी टी-20 लीग में अपना कमाल दिखाने के इरादे से अपना नाम भेजा है।
बता दें कि पहली बार नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली आईपीएल के 12वें सीजन में नीलामी में नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह हग एडमीड्स उनकी भूमिका निभाएंगे, जिनके पास फाइन आर्ट, क्लासिक कार चैरिटी के स्वतंत्र नीलामीकर्ता रहे हैं और उनके पास 30 साल का अनुभव भी है।
ये रही नीलामी के लिए 232 विदेशी खिलाड़ियों की लिस्टः
| दक्षिण अफ्रीका |
59 |
| ऑस्ट्रेलिया |
35 |
| वेस्टइंडीज |
33 |
| श्रीलंका |
28 |
| अफगानिस्तान |
27 |
| न्यूजीलैंड |
17 |
| इंग्लैंड |
14 |
| बांग्लादेश |
10 |
| जिम्बाब्वे |
5 |
| यूएसए, यूएई, हॉन्ग कॉन्ग, आयरलैंड और नीदरलैंड्स |
सभी के 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं। |