फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2027: रिटेंशन लिस्ट से पहले गुजरात में शामिल हुए हर्षल, सनराइजर्स हैदराबाद से कितनी कीमत पर हुए ट्रेड?

Tue, 17 Nov 2026 01:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2027 के लिए होने वाली नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपनी रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने हर्षल पटेल का साथ छोड़ दिया है। सनराइजर्स ने गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया जिसके तहत अब हर्षल गुजरात की जर्सी में नजर आएंगे।
विज्ञापन
हर्षल पटेल - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में दो बार पर्पल कैप जीत चुके भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अब गुजरात टाइटंस की जर्सी में नजर आएंगे। गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से हर्षल पटेल को ट्रेड किया। इस ट्रेड के तहत हर्षल पटेल चार करोड़ रुपये की फीस में गुजरात की टीम का हिस्सा बनेंगे। आईपीएल ने ट्रेड की पुष्टि करते हुए बताया कि हर्षल पटेल को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 की नीलामी में आठ करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। हालांकि, अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें चार करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड कर दिया है। उनके गुजरात से जुड़ने से टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को अनुभव और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

कैसा रहा है आईपीएल करियर 
हर्षल पटेल आईपीएल के अनुभवी गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने साल 2012 में आईपीएल में डेब्यू किया था। अब तक वह चार अलग-अलग फ्रेंचाइजी की ओर से 124 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 151 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने लगातार अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है और कई मौकों पर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई है। अपनी धीमी गेंदों, कटर और शानदार वैरिएशन के लिए पहचाने जाने वाले हर्षल डेथ ओवरों में भी प्रभावी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। टी20 क्रिकेट में अंतिम ओवरों के दौरान रन रोकना और विकेट निकालना किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में हर्षल का अनुभव गुजरात टाइटंस के लिए फायदेमंद हो सकता है।
 
विज्ञापन

दो बार पर्पल कैप अपने नाम कर चुके है हर्षल 
हर्षल पटेल ने अपने आईपीएल करियर में दो बार पर्पल कैप अपने नाम की है। उन्होंने साल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे। इसके बाद 2024 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए भी वह टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे और पर्पल कैप जीती। अब गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए हर्षल की नजरें एक बार फिर अपने प्रदर्शन से टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर होंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात टाइटंस की जर्सी में हर्षल पटेल कैसा प्रदर्शन करते हैं। दो बार पर्पल कैप जीतने वाला यह गेंदबाज एक बार फिर अपनी गेंदबाजी का दम दिखाने और गुजरात टाइटंस को आईपीएल खिताब की दौड़ में मजबूत बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें