कौन हैं सलिल अरोड़ा?
अमृतसर के रहने वाले सलिल अरोड़ा घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं और हाल के समय में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से चर्चा में आए हैं। अबू धाबी में हुए आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
सलिल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था। पुणे के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए नॉकआउट मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में 125 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे। खास बात यह रही कि आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
शानदार रिकॉर्ड
- फर्स्ट क्लास: 9 मैच, 14 पारियां, 458 रन
- टी20: 9 मैच, 359 रन
- औसत: 59.83
- सर्वाधिक स्कोर: 125*
उनकी इसी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें आईपीएल तक पहुंचाया और अब उन्हें सीधे बड़े मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिला है।