फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन का इंतजार हुआ खत्म, मार्च में इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट; सामने आई तारीख

Sun, 08 Mar 2026 06:01 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने इसकी घोषणा की है। अभी तक आईपीएल के आगामी सीजन का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है और सभी को इसका इंतजार है।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी। टी20 विश्व कप के बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन होना है। विश्व कप के फाइनल के दौरान आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने इस बात की घोषणा कर दी है कि आईपीएल का आगामी सीजन कब शुरू होगा। प्रसारणकर्ता ने बताया कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। हालांकि, अभी तक आईपीएल की ओर से इसका कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

 

कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हो रही देरी?
पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिस कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हो रही है। दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं उनके विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है। इनमें अमस, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल में) और चेन्नई (तमिलनाडु में) क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के घरेलू मैदान हैं, जबकि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा वेन्यू है। प्रसारणकर्ता ने अब तारीखों का एलान कर दिया है, लेकिन कार्यक्रम का इंतजार अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में शेड्यूल जारी हो सकता है।

खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आरसीबी की टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी। आरसीबी के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि टीम ग्रुप चरण में अपने पांच मुकाबले घरेलू स्टेडियम चिन्नास्वामी में ही खेलेगी। इसके लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा उद्घाटन मैच?
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने बताया था कि आईपीएल 2026 का उद्घाटन और फाइनल मैच भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इतना ही नहीं बंगलूरू का यह स्टेडियम एक प्लेऑफ मैच की मेजबानी भी करेगा। आरसीबी के ग्रुप चरण के पांच मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे, जबकि टीम होम प्रारूप के शेष दो मुकाबले टीम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें