फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL VIDEO: रोवमन पॉवेल का अविश्वसनीय कैच! हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ी गेंद; जमीन पर गिरे तो टूटा चश्मा

Sun, 03 May 2026 04:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

केकेआर के स्टार खिलाड़ी रोवमन पॉवेल ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार कैच लेकर प्रशंसकों को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर उनके स्टनिंग कैच का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रोवमन पॉवेल - फोटो : Jiohotsar (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार खिलाड़ी रोवमन पॉवेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। उनके इस अविश्वसनीय प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच बता रहे हैं।
विज्ञापन

पॉवेल का शानदार कैच
यह रोमांचक पल हैदराबाद की पारी के 11वें ओवर में देखने को मिला। कैमरन ग्रीन की गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने जोरदार शॉट खेला, जो डीप मिडविकेट की दिशा में गया। शुरुआत में ऐसा लगा कि पॉवेल गेंद को मिस कर देंगे, क्योंकि वह दौड़ते हुए थोड़ा आगे निकल गए थे। लेकिन अगले ही पल उन्होंने अपनी गलती को समझा और पीछे की ओर हवा में छलांग लगाते हुए दाएं हाथ से एक हाथ में ही गेंद को लपक लिया।





विज्ञापन

सिर जमीन से टकराया, लेकिन नहीं छोड़ी गेंद
कैच लेते समय पॉवेल जमीन पर बुरी तरह गिरे और उनका सिर भी टकराया, जिससे उनका चश्मा टूट गया। इसके बावजूद उन्होंने गेंद पर पकड़ बनाए रखी। अंपायर ने इस कैच की वैधता की पुष्टि के लिए कई बार रिप्ले देखा, क्योंकि गिरते समय उनका हाथ जमीन से छूता नजर आया था। अंततः थर्ड अंपायर ने इसे क्लीन कैच करार दिया और क्लासेन को पवेलियन लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें