मुंबई इंडियंस की ओर से अभी चुप्पी
फिलहाल मुंबई इंडियंस ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, कुछ समय पहले टीम के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भी फैंस के बीच कयासों को हवा दी थी।
मुंबई ने रोहित की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'सूर्य फिर कल उगेगा, यह तो तय है, लेकिन 'नाइट' में... मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!' इस पोस्ट में 'नाइट' शब्द में 'K' को हाइलाइट किया गया था, जिससे फैंस ने इसे कोलकाता नाइट राइडर्स से जोड़ दिया था। साथ ही मुंबई ने सन विल राइज लिखा था, जिसे फैंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से जोड़कर भी देखा था। उस वक्त यह चर्चा थी कि केकेआर ने भी रोहित को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन अब एसआरएच का नाम सामने आने से कहानी और दिलचस्प हो गई है।
एसआरएच की योजना क्या है?
हैदराबाद की यह संभावित चाल बताती है कि टीम अपनी बल्लेबाजी में अनुभव और भरोसेमंद शुरुआत चाहती है। ट्रेविस हेड भले ही विस्फोटक बल्लेबाज हैं, लेकिन रोहित शर्मा जैसा अनुभवी कप्तान और ओपनर किसी भी टीम के लिए अमूल्य संपत्ति हैं। अगर यह डील कभी सच होती है, तो यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड साबित हो सकता है। फैंस का मानना है कि अभिषेक शर्मा और रोहित शर्मा की जोड़ी पावरप्ले में किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकती है।