फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हेलमेट उतारकर खुद को थप्पड़ मारने लगा शख्स, वायरल हुआ भावुक करने वाला वीडियो, देखकर भर आएंगी आंखें

Mon, 10 Nov 2025 01:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल वीडियो सड़क पर ट्रैफिक लाइट का है। यहां पर गाड़ियां सड़क पर खड़ी हैं और चल नहीं रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स स्कूटी लेकर ट्रैफिक में खड़ा है।
विज्ञापन
हेलमेट उतारकर खुद को थप्पड़ मारने लगा शख्स, वायरल हुआ भावुक करने वाला वीडियो - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई मारपीट के होते हैं, तो कई हंसाकर लोटपोट करने वाले। अब इस बीच इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो काफी भावुक करने वाला है। इस वीडियो में एक शख्स बाइक पर बैठा हुआ दिखा रहा है और खुद थप्पड़ मार रहा है। शख्स का वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग उसके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन


आखिर वीडियो में क्या है? 

वायरल वीडियो सड़क पर ट्रैफिक लाइट का है। यहां पर गाड़ियां सड़क पर खड़ी हैं और चल नहीं रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स स्कूटी लेकर ट्रैफिक में खड़ा है। तभी वह अचानक अपना हेलमेट उतारता है और खुद को थप्पड़ मारने लगता है। शख्स जोर-जोर से खुद को मारता है और एक के बाद एक थप्पड़ मारने लगता है। 

खुद को थप्पड़ मारने के बाद शख्स फिर से हेलमेट पहन लेता है। वीडियो को स्कूटी के पीछे खड़ी कार में बैठे शख्स ने रिकॉर्ड किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर वीडियो कहां का है। 
विज्ञापन




Viral Video: ट्रेन में बेफिक्र होकर बाल्टी लेकर नहाने लगा यात्री, वीडियो वायरल होते ही लोगों का फूटा गुस्सा

हालांकि, जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि वीडियो कुछ महीने पुराना है और पहले भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। हालांकि, ,सोशल मीडिया पर एक बार फिर वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो उस जगह होते, तो शख्स को गले लगा देते। 

Viral News: हेलमेट नहीं पहना तो स्कूटी सवार पर ठोका गया 20 लाख रुपये का चालान, रकम देखकर फिर जो हुआ...

वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि भाई को तुरंत मेंटल हेल्थ सपोर्ट की जरूरत है। तनाव का पहला स्टेज निकल चुका है। एक अन्य शख्स का कहना है कि रियल लाइफ में कोई किसी का दुःख दर्द समझने वाला मिलना मुश्किल है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें