फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: सीएसके में धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं सैमसन, राजस्थान के खिलाफ हावी होंगी भावनाएं?

Mon, 16 Mar 2026 07:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संजू सैमसन ने कहा कि उनकी महेंद्र सिंह धोनी से फोन पर कई बार बातचीत हो चुकी है और अब आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए उनके साथ खेलना उनके लिए सीखने का बड़ा मौका होगा। सैमसन पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे और अब नई टीम के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को उत्साहित हैं।
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने जा रहे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि उनकी कई बार फोन पर बातचीत महेंद्र सिंह धोनी से हो चुकी है और अब उनके साथ एक ही टीम में खेलना उनके लिए बड़ा सीखने का मौका होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sanju Samson: 'जब छोटे शहर का लड़का खेलता है...', विश्वकप में अपने प्रदर्शन और प्रशंसकों पर क्या बोले सैमसन?

धोनी और सैमसन - फोटो : ANI
'धोनी से सीखने का मिलेगा मौका'
सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स से सैमसन को ट्रेड किया था और वह इस सीजन सीएसके के लिए खेलेंगे। सैमसन ने कहा कि उन्होंने अब तक धोनी से फोन पर बात की है और उनसे मुलाकात भी हुई है, लेकिन टीम के साथी के रूप में उनके साथ मैदान पर उतरना उनके लिए खास अनुभव रहेगा। उनके मुताबिक, वह इसे एक ऐसे अवसर के तौर पर देख रहे हैं जहां उन्हें धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

धोनी और सैमसन - फोटो : PTI
राजस्थान के खिलाफ मैच में हावी होंगी भावनाएं?
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने को लेकर सैमसन ने कहा कि वह नई टीम के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशंसकों से जो प्यार और समर्थन मिल रहा है, उसके लिए वह खुद को आभारी महसूस करते हैं और आने वाले सीजन में टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे। इससे पहले सैमसन लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलने की संभावना पर उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा जब वह राजस्थान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, लेकिन मैच के दौरान भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे।

सैमसन के अनुसार, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें लगा कि उस टीम के साथ उनका समय पूरा हो चुका है। हालांकि अब अगर उनका सामना राजस्थान से होता है, तो वह पूरी पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

संजू सैमसन - फोटो : PTI
टी20 विश्व कप में दमदार रहा सैमसन का प्रदर्शन
सैमसन को आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था। सैमसन के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है। वह 177 आईपीएल मैचों में 30.95 की औसत से 4704 रन बना चुके हैं। इस दौरान तीन शतक और 26 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। संजू सैमसन का टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा था और उनकी बल्लेबाजी भारत के चैंपियन बनने का मुख्य कारण रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में 89 और फाइनल में 89 रन की सैमसन की पारी ने भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। कुल पांच मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें