लुंगी एनगिडी चोटिल हुए
- फोटो : IANS
कब खेलेंगे आईपीएल मैच?
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जारी किए गए वीडियो में काइल जैमीसन कहते सुनाई देते हैं, 'एनगिडी आ गए हैं।' जिसके बाद एनगिडी को तेज गेंदबाजी करते और स्टंप्स हिट करने के बाद जश्न मनाते देखा गया। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक एनगिडी अभी अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। आईसीसी के नियमों के अनुसार, कन्कशन (सिर की चोट) के बाद खिलाड़ी को कम से कम सात दिन का अनिवार्य आराम करना होता है। इसी कारण वह एक मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।