फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RCB: जेसन होल्डर के कैच से मैदान पर गरमाया माहौल, रजत पाटीदार को आउट दिए जाने पर भड़के कोहली; Video

Thu, 30 Apr 2026 09:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात और आरसीबी के बीच मैच के दौरान रजत पाटीदार के विवादित कैच आउट ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। फैसले से नाराज विराट कोहली ने मैदान पर आपत्ति जताई, जबकि अंपायरों ने अपना निर्णय बरकरार रखा।
विज्ञापन
रजत-होल्डर-विराट - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेले गए मुकाबले में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब रजत पाटीदार के आउट होने को लेकर बहस छिड़ गई। आइये पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
मैच के आठवें ओवर में अरशद खान की गेंद पर रजत पाटीदार ने शॉट खेला, जो डीप फाइन लेग की ओर गया। गेंद हवा में थी, तभी जेसन होल्डर ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग से दौड़ते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। इस दौरान उनका कगिसो रबाडा से टकराव होते-होते बचा। मैदान पर मौजूद अंपायरों को कैच साफ लगा और उन्होंने पाटीदार को आउट दे दिया। लेकिन आरसीबी खेमे में इस फैसले से नाराजगी देखने को मिली। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस फैसले से काफी नाराज दिखे। उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास एक अधिकारी से बातचीत करते हुए इशारा किया कि होल्डर कैच के दौरान पूरी तरह नियंत्रण में नहीं थे, क्योंकि उनका एक हाथ जमीन को छू रहा था।

कोहली और कोच का फूटा गुस्सा
आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर और कोहली की आपत्ति के बावजूद, अंपायरों ने अपना फैसला नहीं बदला। इस तरह पाटीदार की 15 गेंदों में 19 रन की पारी का अंत हो गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ फैंस का मानना था कि कैच पूरी तरह साफ नहीं था, जबकि अन्य का कहना था कि होल्डर ने गेंद पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा था।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें