फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: अभिषेक से छिनी ऑरेंज कैप, बल्लेबाजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा; पर्पल कैप की दौड़ में भुवी सबसे आगे

Sat, 02 May 2026 11:12 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Holders List: आईपीएल 2026 में अब 43 मैच पूरे हो चुके हैं और इसके साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ भी रोचक हो चली है। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बल्लेबाजों में कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। वहीं, गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शीर्ष क्रम में केएल राहुल एक मजबूत कड़ी साबित हुए हैं। सीजन की शुरुआत में कुछ मैचों में बड़ा स्कोर करने में असफल रहे राहुल अब पूरी तरह फॉर्म में लौट चुके हैं और हर मैच में अच्छी गति से रन बनाते हुए विपक्षी टीमों पर भारी पड़ रहे हैं। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में 40 गेंदों पर 75 रन की तूफानी पारी खेल राहुल ने दिल्ली को 226 रन का लक्ष्य पाने में सफलता दिलाई। इस पारी के साथ ही राहुल के पास ऑरेंज कैप चली गई है। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के बाद आइए देखते हैं कि अब तक किन पांच बल्लेबाजों ने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और किस गेंदबाज के पास पर्पल कैप है...
विज्ञापन

राहुल ऑरेंज कैप की दौड़ में फिर हुए आगे
राहुल ने नौ मैचों की नौ पारियों में 54.12 की औसत और 185.83 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और तीन अर्धशतक लगाते हुए 433 रन बनाए हैं और सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। राहुल ने पंजाब के खिलाफ 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन की पारी खेली थी, जो मौजूदा आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर हैं। अभिषेक ने नौ मैचों की नौ पारियों में 425 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के ही हेनरिच क्लासेन तीसरे नंबर पर हैं। क्लासेन ने नौ मैचों की नौ पारियों में 414 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 10 मैचों की 10 पारियों में 404 रन बनाकर चौथे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विराट कोहली नौ मैचों की नौ पारियों में 379 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं। इस सूची में सिर्फ हेनरिच क्लासेन ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो मध्यक्रम में खेलते हैं, अन्य सभी चार अपनी टीमों के लिए पारी की शुरुआत करते हैं। सूची में आने वाले समय में निश्चित ही बदलाव होगा।
विज्ञापन

पर्पल कैप भुवनेश्वर के पास
आईपीएल 2026 में 43 मैच के बाद पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के पास है। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने नौ मैचों में अब तक 17 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं जो 10 मैचों में 15 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा नौ मैचों में 15 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें