फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs MI Playing 11: सीएसके से पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी मुंबई, क्या वापसी कर पाएंगे धोनी और रोहित?

Sat, 02 May 2026 10:08 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

CSK vs MI Playing 11 Today Prediction: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। वैसे तो इन दोनों टीमों के बीच मैच को अल क्लासिको कहा जाता है, लेकिन सीएसके-मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है। वहीं, यह भी देखना दिलचस्प होगा कि रोहित और धोनी इस मैच में खेलते हैं या नहीं। 
विज्ञापन
मुंबई बनाम सीएसके - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में शनिवार को आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें एक दूसरे के सामने होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच ये मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों का दूसरी बार आमना-सामना होगा। पिछले मैच में सीएसके ने एकतरफा अंदाज में मुंबई को मात दी थी। अब हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम पिछली हार का बदला चुकता करने उतरेगी। इस मैच में सभी की नजरें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा पर भी होंगी। धोनी ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है, जबकि चोट के कारण रोहित भी अब तक वापसी नहीं कर सके हैं। 
विज्ञापन

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए जीत जरूरी
अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली सीएसके और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच आईपीएल में करो या मरो का मुकाबला होगा, जिसमें दोनों का लक्ष्य प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने की उम्मीद जीवंत रखना होगा। दोनों टीमों का अब तक का अभियान निराशाजनक रहा है और वे लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। सीएसके के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम की परिस्थितियां अनुकूल रही हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में वह प्रभाव देखने को नहीं मिला है जो वर्षों से उसकी पहचान रही है।

कहां चूक रही सीएसके?
  • सीएसके की बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव रहा है। विशेषकर उसके बल्लेबाज बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 
  • उसके गेंदबाज भी दबाव वाली परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जूझ रहे हैं।
  • ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली सीएसके को लगातार खराब प्रदर्शन, खराब नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। 
  • टीम में महेंद्र सिंह धोनी की लंबे समय तक अनुपस्थिति भी चिंता का कारण बन गई है। 

जीत की पटरी पर लौटने को बेताब मुंबई
  • मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी इस सत्र में उतार-चढ़ाव वाला रहा है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, पांच बार की चैंपियन टीम को कमजोर मध्य क्रम और गेंदबाजों ने निराश किया है। 
  • उसके गेंदबाज स्कोर का बचाव करने और महत्वपूर्ण मौकों पर विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं।
  • चेन्नई और मुंबई की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दोनों में से कोई भी टीम इस मैच में स्पष्ट रूप से जीत की हकदार नहीं है।
  • यह मुकाबला आईपीएल की पारंपरिक रूप से सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में वर्चस्व की लड़ाई के बजाय अस्तित्व की लड़ाई बन गया है।

धोनी-रोहित को लेकर क्या है अपडेट
धोनी सत्र से पहले अभ्यास के दौरान पिंडली में खिंचाव के कारण अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं जबकि शुरुआत में माना जा रहा था कि वह जल्द वापसी करेंगे। सीएसके के कोच माइकल हसी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'उम्मीद है कि धोनी जल्द से जल्द वापसी करेंगे। मुझे नहीं पता कि यह शनिवार को होगा या शायद उसके बाद वाले मैच में, लेकिन उनकी रिकवरी बहुत अच्छी चल रही है।' वहीं, मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने बताया था कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार को सीएसके के खिलाफ मुकाबले में रोहित को टीम में शामिल करने पर फैसला करेगी। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
सीएसके: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह। 
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार। 
विज्ञापन

हम यहां आपको मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2026 का मैच 02 मई यानी शनिवार को खेला जाएगा।

मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2026 का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें