घर वापसी पर क्या बोले शॉ?
दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शॉ की वापसी का एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, 'हमारा लड़का घर लौट आया है।' दिल्ली द्वारा जारी एक वीडियो में शॉ ने कहा, 'कोटला जैसी जगह को आप कभी नहीं भूलते। न वहां के शोर को, न वहां की खामोशी को, और न ही इस बात को कि इस जगह ने आपको क्या बनाया। कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं। वे वापस आती हैं। दिल्ली, तुम्हारा लड़का घर लौट आया है।'
पृथ्वी शॉ का करियर
2018 में भारत के अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद हुए ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने शॉ को 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस विश्व कप में शॉ ने कप्तान के तौर पर टीम की अगुवाई की थी। शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ सात सीजन बिताए, जिसमें उन्होंने कुल 79 मुकाबलों में 1892 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 23.95 और स्ट्राइक रेट 147 का रहा। दिल्ली की तरफ से खेलते हुए शॉ ने 14 अर्धशतक लगाए हैं।