पंजाब किंग्स की पारी
इससे पहले, पंजाब किंग्स ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी फ्रेंचाइजी बन गई है जिसने दो अलग-अलग सीजन में एक ही सीजन के दौरान आठ बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया।
आईपीएल इतिहास में खास रिकॉर्ड
- आईपीएल इतिहास में अब तक केवल तीन टीमें ही किसी एक सीजन में आठ बार 200+ स्कोर तक पहुंच सकी हैं।
- पंजाब किंग्स: 2025 और 2026
- गुजरात टाइटंस: 2025
- सनराइजर्स हैदराबाद: 2026
- पंजाब किंग्स अब ऐसी इकलौती टीम बन गई है जिसने यह कारनामा दो अलग-अलग सीजन में किया है।
प्रियांश-प्रभसिमरन ने दिलाई तेज शुरुआत
पंजाब की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 33 गेंदों में 50 रन जोड़े। प्रियांश 17 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 57 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन ने 32 गेंदों में 57 रन की तेज पारी खेली। उनके आउट होने के बाद पंजाब की पारी थोड़ी लड़खड़ाई और लगातार विकेट गिरते रहे।
ओमरजई और निचले क्रम ने संभाली पारी
मध्यक्रम में अजमतुल्लाह ओमरजई ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 38 रन बनाए। उनकी पारी में चार छक्के और दो चौके शामिल रहे। अंत में जेवियर बार्टलेट ने नाबाद 18 रन और विष्णु विनोद ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम का स्कोर 200/8 तक पहुंचाया। मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। इसके अलावा दीपक चाहर ने दो विकेट हासिल किए, जबकि कॉर्बिन बॉश और राज बावा को एक-एक विकेट मिला।