फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना बयान पड़ा भारी!: जिस पंजाब से थी 'टेंशन', उसी ने ठोके 254 रन; क्यों प्रशंसकों के निशाने पर आए ऋषभ पंत?

Sun, 19 Apr 2026 11:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़

सार

ऋषभ पंत ने जिस पंजाब किंग्स को कभी टेंशन बताया था, उसी टीम ने लखनऊ के खिलाफ 254 रन ठोककर सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की तूफानी पारियों ने पंजाब को ऐतिहासिक स्कोर तक पहुंचाया, जिससे पंत का पुराना बयान फिर चर्चा में आ गया।

विज्ञापन
श्रेयस-कोनोली-प्रियांश-पंत - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस पंजाब को लेकर कभी ऋषभ पंत ने मजाकिया अंदाज में टेंशन बताया था, उसी टीम ने अब मैदान पर उन्हें असली टेंशन दे दी है। आईपीएल 2026 के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 254/7 का विशाल स्कोर ठोकते हुए सीजन का सबसे बड़ा टोटल बना दिया। खास बात यह है कि पंत का पुराना बयान अब सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है, जहां फैंस इसे इस मैच से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

श्रेयस-पंत - फोटो : IPL/BCCI
जब पंजाब को लेकर पंत ने दिया था चौंकाने वाला बयान
दरअसल, लखनऊ का कप्तान बनाए जाने के बाद पंत ने मेगा ऑक्शन को लेकर कहा था कि उन्हें सिर्फ पंजाब से टेंशन थी, क्योंकि उनके पास सबसे बड़ा पर्स था। पंत ने कहा था, 'मुझे सिर्फ एक टेंशन हो गई थी और वो थी पंजाब। उनके पास सबसे बड़ा पर्स था, 112 करोड़ रुपये। जब श्रेयस अय्यर को पंजाब ने खरीदा तब मुझे लगा कि मैं लखनऊ सुपर जाएंट्स जा सकता हूं। नीलामी में कुछ भी हो सकता है इसलिए मैंने सिर्फ इंतजार करना बेहतर समझा और बस दुआ कर रहा था।'
 

श्रेयस-पंत - फोटो : IPL/BCCI
खूब हुई थी चर्चा
उस समय यह बयान हल्के-फुल्के अंदाज में दिया गया था, लेकिन अब उसी पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने उस बयान को एक अलग ही संदर्भ दे दिया है। क्रिकेट में अक्सर जवाब बल्ले से दिया जाता है और इस मुकाबले में पंजाब ने कुछ ऐसा ही किया।

कूपर कोनोली-प्रियांश आर्या - फोटो : IANS
पंजाब ने बनाया सीजन का सर्वोच्च स्कोर
मैच की बात करें तो पंजाब की शुरुआत भले खराब रही, लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने लखनऊ के गेंदबाजों पर जबरदस्त हमला बोला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। प्रियांश ने 37 गेंदों में 93 रन बनाए, जबकि कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन ठोक दिए। दोनों की इस साझेदारी के दम पर पंजाब ने विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है और आरसीबी के 250 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ गया।

प्रियांश आर्या-कूपर कोनोली - फोटो : IANS
फैंस की प्रतिक्रिया
अब इस पूरे घटनाक्रम ने पंत के उस पुराने बयान को फिर चर्चा में ला दिया है। जिस पंजाब को उन्होंने कभी टेंशन कहा था, उसी ने अब स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगा दिए। सोशल मीडिया पर भी पंत को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जा रही हैं। आइये देखते हैं...

 
 
 
विज्ञापन

पंजाब बनाम लखनऊ - फोटो : IANS
पंजाब की लगातार पांचवीं जीत
प्रियांश आर्या (93) और कूपर कोनोली (87) की रिकॉर्ड 182 रनों की साझेदारी के बाद मार्को यानसेन की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हरा दिया। रविवार को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर सिर्फ 200 रन ही बना सकी। पंजाब ने की इस सीजन की लगातार पांचवीं जीत है। 11 अंक और +1.420 के नेट रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, लखनऊ की टीम लगातार तीसरी हार के साथ आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें