फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs GT: क्या इस बार पंजाब किंग्स को खिताब जिता पाएंगे कप्तान श्रेयस अय्यर? कोच पोंटिंग ने कही यह बात

Mon, 30 Mar 2026 08:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब किंग्स मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इससे पहले पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की तैयारियों और लक्ष्य को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने सोमवार को कहा कि श्रेयस अय्यर के लिए आईपीएल की ट्रॉफी जीतने की ललक अब पहले से कहीं अधिक है जिससे वह 2026 सत्र में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं। पिछले साल टीम के कप्तान के तौर पर फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने ग्रुप चरण में अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था लेकिन उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


क्या बोले पोंटिंग?
पंजाब किंग्स का मंगलवार को गुजरात टाइटंस से सामना होगा। इससे पहले कोच पोंटिंग ने टीम की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'पिछले साल बल्ले से हमने उनका जैसा खेल देखा, वह शायद आईपीएल में उनके अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक था। मैं उनकी आंखों में देख सकता हूं कि अब खिताब जीतने की ललक पहले से कहीं ज्यादा है। पिछले साल एक नयी टीम के कप्तान के तौर पर जीत के इतने करीब पहुंचने के बाद वह निश्चित रूप से इस साल एक कदम और आगे बढ़ने के लिए बहुत उत्सुक हैं।'

श्रेयस के साथ कैसा रहा अनुभव?
श्रेयस अय्यर के साथ अपने अनुभव को लेकर बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, 'हमने साथ में काफी काम किया है। हमने दिल्ली में शायद चार या पांच साल साथ बिताए होंगे। जब मुझे यह भूमिका मिली और मुझे पता चला कि श्रेयस मेगा नीलामी में जा रहे हैं तो मैंने यह सुनिश्चित किया कि मेरे पास नीलामी में उन्हें खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे हों। मैं श्रेयस के साथ दोबारा काम करने के लिए सचमुच बहुत उत्सुक था और पिछले साल हमारे लिए चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ीं।खेल को लेकर हम दोनों के विचार और मंत्र बहुत मिलते-जुलते हैं। ऐसा अक्सर होता है कि हम दोनों के मन में एक ही विचार चल रहा होता है और जब हम मिलते हैं तो हम ठीक उसी चीज के बारे में सोच रहे होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें