फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC: वेस्टइंडीज की महिला टीम पर लगा जुर्माना, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से जुड़ा है मामला

Mon, 30 Mar 2026 08:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टइंडीज महिला टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में धीमी ओवर गति की वजह से मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में धीमी ओवर गति की वजह से मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वेस्टइंडीज की कप्तान हीली मैथ्यूज ने इस गलती को और जुर्माने को स्वीकार कर लिया है। इस वजह से मामले पर आईसीसी द्वारा कोई औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


आईसीसी ने क्या कहा?
आईसीसी के बयान में कहा गया है कि यह जुर्माना एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के सदस्य रियोन किंग ने लगाया। उन्होंने पाया कि समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी मेजबान टीम अपने लक्ष्य से दो ओवर पीछे रह गई थी। मैदान पर मौजूद अंपायर लॉरेन एगेनबैग और कैंडिस ला बोर्डे, तीसरे अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर मारिया एबॉट ने यह आरोप लगाया था। 

पहले वनडे में क्या हुआ?
पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 103 रनों से हराया था। यह जीत मेहमान टीम के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत मिली। रविवार को वेस्टइंडीज को 90 रनों से हराने के बाद, ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है। दूसरे मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेथ मूनी के 65 रनों की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हेले मैथ्यूज ने 3, जबकि अश्मिनी मुनिसार और एफे फ्लेचर ने 2-2 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन


270 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 46 ओवर में 179 रन पर सिमट गई और 90 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक 45 रन कप्तान मैथ्यूज ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वॉरहम ने 3-3, ताहिलिया मैक्ग्राथ ने 2, और अलाना किंग ने 1 विकेट लिए थे।  तीसरा वनडे 2 अप्रैल को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें