फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Indians SWOT Analysis: संतुलित मुंबई की नजर छठे खिताब पर, क्या हार्दिक की कप्तानी में पूरा होगा सपना?

Sun, 22 Mar 2026 08:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस इस सीजन एक बेहद संतुलित और मजबूत टीम के रूप में नजर आ रही है, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे मैच विनर शामिल हैं। टीम का पेस अटैक जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में मजबूत है, जबकि ऑलराउंडर्स टीम को अतिरिक्त संतुलन देते हैं। 

विज्ञापन
मुंबई इंडियंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 19वें सीजन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार फिर खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरने जा रही है। टीम कागज पर बेहद संतुलित नजर आ रही है, जहां बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर विभाग में गहराई दिखाई देती है। इस बार सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस छठी बार ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगी।
विज्ञापन

रेयान रिकेल्टन-रोहित शर्मा - फोटो : ANI
रोहित-रिकेल्टन और डिकॉक दिलाएंगे आतिशी शुरुआत
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इस सीजन उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है। टीम के पास टॉप ऑर्डर में कई विस्फोटक विकल्प मौजूद हैं। रोहित शर्मा के अनुभव के साथ रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डिकॉक जैसे आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं, जिनमें से कोई भी पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकता है। यह कॉम्बिनेशन टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

सूर्यकुमार की मौजूदगी 
मिडिल ऑर्डर में टीम और भी ज्यादा खतरनाक दिखाई देती है। सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म शानदार रही है और वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की क्षमता रखते हैं। उनके अलावा तिलक वर्मा लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं और टीम के लिए भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके हैं। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड जैसे विस्फोटक खिलाड़ी की मौजूदगी टीम को अतिरिक्त मजबूती देती है, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं।

मुंबई इंडियंस - फोटो : ANI
मुंबई के ऑलराउंडर्स खतरनाक
मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी खासियत उसका मजबूत ऑलराउंड डिपार्टमेंट भी है। कप्तान हार्दिक पांड्या बल्ले और गेंद दोनों से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। उनके अलावा विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर और कॉर्बिन बॉश जैसे खिलाड़ी टीम को जबरदस्त संतुलन देते हैं। खासकर विल जैक्स ने हाल ही में हुए टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी। वहीं, नमन धीर जैसे खिलाड़ी पारी को संभालने के साथ-साथ बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता रखते हैं।

बुमराह बनेंगे बाकियों के लिए घातक
गेंदबाजी की बात करें तो मुंबई इंडियंस इस विभाग में भी काफी मजबूत नजर आती है। तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे, जिनका साथ ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे अनुभवी गेंदबाज देंगे। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर भी विकेट निकालने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जिससे टीम का पेस अटैक और भी घातक हो जाता है।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस - फोटो : ANI
स्पिन विभाग भी मजबूत
स्पिन विभाग में भी मुंबई के पास अच्छे विकल्प मौजूद हैं। मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर टीम को विविधता प्रदान करते हैं, जबकि मयंक मार्कंडेय भी अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। हालांकि, टीम के पास कोई बड़ा और स्थापित भारतीय स्पिनर नहीं है, जो मुश्किल परिस्थितियों में मैच को पूरी तरह कंट्रोल कर सके, और यही एक कमजोरी इस सीजन मुंबई के सामने आ सकती है।

छठे खिताब के लिए जोर लगाएगी मुंबई
कुल मिलाकर देखा जाए तो मुंबई इंडियंस इस बार एक संतुलित और गहराई से भरी टीम के रूप में नजर आ रही है। बल्लेबाजी में आक्रामकता, ऑलराउंडर्स की मौजूदगी और मजबूत पेस अटैक टीम को अन्य फ्रेंचाइजियों से अलग बनाता है। अगर टीम के प्रमुख खिलाड़ी अपनी लय बरकरार रखते हैं और कप्तान हार्दिक पांड्या सही रणनीति अपनाते हैं, तो मुंबई इंडियंस के पास आईपीएल 2026 में छठी बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका होगा। हालांकि, स्पिन विभाग की छोटी कमजोरी और बड़े मैचों में दबाव को संभालना टीम के लिए सबसे बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है।

मुंबई का पूरा स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डिकॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें