फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni: अभी पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं धोनी, क्या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर होगी वापसी? कोच ने किया स्पष्ट

Fri, 24 Apr 2026 08:59 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं। उनकी चोट को लेकर सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने बड़ी जानकारी दी है। हसी ने बताया है कि धोनी अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का गुरुवार को मुंबई इंडियंस से सामना हुआ। इस मैच में भी महेंद्र सिंह धोनी खेलने नहीं उतरे जिससे फैंस को एक बार फिर निराशा मिली। धोनी को लेकर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने स्पष्ट किया है कि धोनी अब तक पूरी तरह फिट नहीं हैं जिस कारण वह मैदान पर नहीं उतरे हैं। 
विज्ञापन

लगातार सातवां मैच नहीं खेले धोनी 
सीएसके की टीम आईपीएल 2026 में लीग चरण के अपने आधे मुकाबले खेल चुकी है। सीएसके ने वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन 44 वर्षीय धोनी इस मैच में भी नहीं खेले। धोनी ने मौजूदा आईपीएल सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही वह चोटिल हो गए थे और अब तक वापसी नहीं कर सके हैं। 

हसी बोले- विकेटकीपर के तौर पर ही उतरेंगे धोनी 
हसी ने साफ किया कि जब भी धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर लौटेंगे तो वह विकेटकीपर के तौर पर ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, न कि सिर्फ एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे। वह अभी भी उस चोट से उबर रहे हैं जिसकी वजह से 28 मार्च को उन्हें शुरू में दो हफ्ते के लिए टीम से बाहर होना पड़ा था। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर वापसी कर सकते हैं, खासकर तब जब संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं। हसी ने इस संभावना को खारिज कर दिया और संकेत दिया कि धोनी विकेट के पीछे अपनी पुरानी और जानी-पहचानी भूमिका में ही वापसी करेंगे।
विज्ञापन

हसी ने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि वह विकेट के पीछे ही होंगे। उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें पिंडली में चोट लगी है। दिक्कत सिर्फ दौड़ने में है। अगर वह पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो उन्हें तेजी से एक-दो रन लेने पड़ेंगे। उन्हें बस यह पक्का करना होगा कि उनकी पिंडली इतनी मजबूत हो कि वह इस दबाव को झेल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें