फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: पंजाब में एयर रेड और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल, आईपीएल में गुजरात-बंगलूरू के बीच मुकाबला

Fri, 24 Apr 2026 06:02 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

आज 24 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल में दौरे पर रहेंगे। वहीं, आईपीएल में गुजरात और बंगलूरू के बीच मुकाबल होगा।  
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम का पश्चिम बंगाल दौरा

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान वह पानीहाटी में एक सभा करेंगे। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान है। इस चरण में कुल 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं, 4 मई को नतीजे आएगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी आज हरियाणा के खरखौदा दौरे पर भी रह सकते हैं।  

इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला
टेरर फंडिंग मामले में आरोपी इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत याचिका पर आज  फैसला आ सकता है। दरअसल, राशिद ने बीमार पिता से मिलने के लिए जमानत मांगी है।

मासूम से दुष्कर्म और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट गाजियाबाद में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई बच्ची के मामले में 24 अप्रैल को सुनवाई करेगा। कोर्ट एसआईटी  या सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने का फैसला करेगा।

उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन किसान-केंद्रित, परिणामोन्मुख और समन्वित कृषि विकास को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सम्मेलन में दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सम्मेलन में कृषि मंत्रियों, अधिकारियों, वैज्ञानिकों, प्रगतिशील किसानों, एफपीओ, स्टार्टअप्स और वित्तीय संस्थानों की भागीदारी के जरिए खेती से लेकर बाजार तक सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर में ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन
केंद्रीय श्रम और रोजगार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया  शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के बडगाम जिले के ओमपोरा में नवनिर्मित 30 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यह सुविधा इस क्षेत्र में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा वितरण को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अस्पताल लगभग 165 करोड़ रुपये की लागत से 5 एकड़ के विशाल क्षेत्र में निर्मित किया गया है। 

पंजाब में ब्लैकआउट की मॉकड्रिल
पंजाब में शुक्रवार को रात 8 बजे से एयर रेड और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल की जाएगी। यह अभ्यास गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति या हवाई हमले जैसी परिस्थिति में प्रशासन और राहत एजेंसियों की तत्परता का आकलन करना है। 

टीईटी अनिवार्यता मामले में सुनवाई 
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को टीईटी अनिवार्यता मामले में सुनवाई होगी। लाखों शिक्षकों के भविष्य से जुड़े TET की अनिवार्यता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल की गई है। 

विज्ञापन

आईपीएल में बंगलूरू और गुजरात के बीच मुकाबला 
आईपीएल में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 से बेंगलूरू में शुरू होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें