फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs PBKS: पंजाब के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेल रहे रोहित शर्मा? हार्दिक पांड्या ने बताया कब होगी वापसी

Thu, 16 Apr 2026 07:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पंजाब के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। पिछले मुकाबले में चोट के कारण वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरुवार को वानखेड़े में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान बताया कि वह चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेलेगें। बता दें कि, पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
विज्ञापन

आरसीबी के खिलाफ चोटिल हुए थे रोहित
पंजाब के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हुआ था। इस मैच में हिटमैन दूसरी पारी के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते नजर आए थे, और रन-चेज के छठे ओवर में ही उन्हें चोट के कारण अपनी पारी बीच में ही छोड़नी पड़ी थी।

कब होगी वापसी?
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि पंजाब के खिलाफ रोहित को आराम दिया गया है। उनकी वापसी फिलहाल निश्चित नहीं है। हार्दिक ने कहा, उन्हें यह देखने में कुछ मैच लगेंगे कि वह फिलहाल किस स्थिति में हैं।

पंजाब ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि रोहित शर्मा इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। मिचेल सैंटनर भी अनफिट हैं। क्विंटन डिकॉक की वापसी हुई है जबकि मयंक रावत डेब्यू करेंगे। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सुयांश शेडगे, यश ठाकुर।

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: अल्लाह गजनफर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें