फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs PBKS: वानखेड़े में पंजाब ने छठी बार मुंबई को हराया, श्रेयस और प्रभसिमरन के बीच चौथी सबसे बड़ी साझेदारी

Thu, 16 Apr 2026 11:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
प्रभसिमरन सिंह-श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की शतकीय और नमन धीर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

शीर्ष पर पहुंची पंजाब की टीम
पंजाब ने वानखेड़े में छटी बार मुंबई को मात दी। वहीं, आईपीएल में यह पंजाब की इस टीम के खिलाफ 18वीं जीत है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में यह पंजाब की पांच मैचों में चौथी जीत है। इससे पहले उनका एक मुकाबला कोलकाता के खिलाफ बारिश में धुल गया था। वहीं, मुंबई को लगातार चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में नौ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि आरसीबी दूसरे स्थान पर खिसक गई।

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट 
पंजाब किंग्स 5 4 0 0 1 9 +1.067
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 4 1 0 0 8 +1.503
राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 +0.889
सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 +0.576
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 +0.322
गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 0 4 -0.029
लखनऊ सुपर जाएंट्स 5 2 3 0 0 4 -0.804
चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 0 4 -0.846
मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 0 2 -1.076
कोलकाता नाइट राइडर्स 5 0 4 0 1 1 -1.383

श्रेयस अय्यर-प्रभसिमरन सिंह - फोटो : IANS
प्रभसिमरन और श्रेयस ने लिखी पंजाब की जीत की इबारत
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को पहला झटका अल्लाह गजनफर ने दिया। उन्होंने 27 के स्कोर पर प्रियांश आर्या को दीपक चाहर के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गजनफर ने कूपर कोनोली का भी शिकार किया। वह 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा श्रेयस अय्यर और सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 139 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई और मुकाबला मुंबई की गिरफ्त से दूर चला गया।

श्रेयस और प्रभसिमरन के बीच हुई यह साझेदारी आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस दौरान कप्तान अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन बनाए जबकि प्रभसिमरन 39 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस 10 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मुंबई के लिए गजनफर ने दो और शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट लिया।

आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी साझेदारियां

रन (साझेदारी) बल्लेबाजों की जोड़ी विपक्षी टीम जगह साल
206 एडम गिलक्रिस्ट & शॉन मार्श आरसीबी धर्मशाला 2011
183 मयंक अग्रवाल & केएल राहुल आरआर शारजाह 2021
148 अजहर महमूद & शॉन मार्श एमआई धर्मशाला 2013
139 श्रेयस अय्यर & प्रभसिमरन सिंह एमआई वानखेड़े 2026
विज्ञापन

क्विंटन डिकॉक - फोटो : IPL
मुंबई की पारी
इससे पहले, मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रेयान रिकेल्टन को सिर्फ दो रनों के स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने सूर्यकुमार यादव को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। हालांकि, इसके बाद क्विंटन डिकॉक और नमन धीर ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 122 रनों की साझेदारी निभाई।

नमन ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 161 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए तीन चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, डिकॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में अपना तीसरा शतक लगाया। डिकॉक ने 60 गेंदों का सामना करते हुए 112 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 186 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए आठ चौके और सात छक्के लगाए।

कप्तान हार्दिक पांड्या बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 गेंदें खेलने के बाद 14 रन बनाकर मार्को जानसेन का शिकार बने। शेरफेन रदरफोर्ड सिर्फ एक रन ही बना सके, जबकि बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे गए तिलक वर्मा तीन गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। वहीं, शशांक सिंह और मार्को यानसेन ने एक-एक विकेट निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें